फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: मेगा नीलामी से पहले खिलाड़ियों पर मेहरबान हुआ BCCI, अब इतनी होगी खिलाड़ियों की मैच फीस

Sat, 28 Sep 2024 07:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शाह ने शनिवार को बताया किया टीम में शामिल खिलाड़ियों को प्रति मैच 7.5 लाख रुपये मैच फीस के रूप में मिलेंगे। वहीं, सभी लीग मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को अपनी अनुबंधित राशि के अलावा 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
जय शाह - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने शनिवार को बताया कि टीम में शामिल खिलाड़ियों को प्रति मैच 7.5 लाख रुपये मैच फीस के रूप में मिलेंगे। वहीं, सभी लीग मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को अपनी अनुबंधित राशि के अलावा 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

 
बीसीसीआई सचिव ने किया बड़ा एलान
शाह ने लिखा- आईपीएल में निरंतरता और बेहतरीन प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए हम अपने क्रिकेटरों के लिए प्रति मैच 7.5 लाख रुपये की मैच फीस शुरू करने से रोमांचित हैं। एक सीजन में सभी लीग मैच खेलने वाले क्रिकेटर को अपनी अनुबंधित राशि के अलावा 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे। प्रत्येक फ्रैंचाइजी सीजन के लिए मैच फीस के रूप में 12.60 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। यह आईपीएल और हमारे खिलाड़ियों के लिए एक नया युग है।
विज्ञापन

क्या इससे फायदा होगा?
आईपीएल में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है, जिसे 'कैश-रिच लीग' के रूप में भी जाना जाता है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के बीच अधिक रुचि पैदा करने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए एक नई प्रोत्साहन योजना शुरू की है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब कई खिलाड़ी, खासकर विदेशी सितारे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण आईपीएल को बीच में ही छोड़ देते हैं। इसके अलावा इससे उन युवा खिलाड़ियों को भी मदद मिलेगी जिन्हें बेस प्राइस पर चुना जाता है। भले ही उन्हें 20 लाख रुपये की राशि में अनुबंधित किया गया हो, लेकिन अगर वे सभी मैच खेलने में सफल होते हैं तो उन्हें एक करोड़ से अधिक रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें