फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या क्यों बने मुंबई इंडियंस के कप्तान? कोच मार्क बाउचर ने बताया कारण

Mon, 05 Feb 2024 10:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक ऐतिहासिक ट्रेड में दो साल तक गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद हार्दिक नवंबर 2023 में मुंबई इंडियंस में लौट आए। आईपीएल 2024 मिनी नीलामी से सिर्फ चार दिन पहले उन्हें पांच बार आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम के कप्तान के रूप में नामित किया गया था।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के आगामी सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलेगी। उन्हें रोहित शर्मा की जगह कमान सौंपी गई है। रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद काफी विवाद हुआ। अब काफी समय बाद टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने इस मामले पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह से बेहतर क्रिकेट को लेकर निर्णय था, क्योंकि टीम बदलाव के दौर में है। बाउचर ने कहा कि वह पांच बार के चैंपियन बल्लेबाज रोहित से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन


एक ऐतिहासिक ट्रेड में दो साल तक गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद हार्दिक नवंबर 2023 में मुंबई इंडियंस में लौट आए। आईपीएल 2024 मिनी नीलामी से सिर्फ चार दिन पहले उन्हें पांच बार आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम के कप्तान के रूप में नामित किया गया था। इस कदम की काफी आलोचना हुई। घोषणा के एक घंटे के भीतर फ्रेंचाइजी ने करीब चार लाख फॉलोअर्स खो दिए। प्रशंसकों का एक बड़ा वर्ग निराश था क्योंकि इससे रोहित की एक दशक पुरानी कप्तानी के युग का अंत हो गया।

रोहित शर्मा और मार्क बाउचर - फोटो : सोशल मीडिया
मार्क बाउचर ने क्या कहा?
बाउचर ने एक इंटरव्यू में कहा, ''मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से क्रिकेट को लेकर निर्णय था। हमने हार्दिक को एक खिलाड़ी के रूप में वापस लाने के लिए विंडो पीरियड देखा। मेरे लिए यह एक बदलाव का चरण है। भारत में बहुत से लोग समझ नहीं पाते हैं। लोग काफी भावुक हो जाते हैं, लेकिन आप जानते हैं आप इससे भावनाओं को दूर ले जाते हैं। मुझे लगता है कि यह सिर्फ एक क्रिकेट से जुड़ा निर्णय है जो लिया गया था। मुझे लगता है कि यह एक व्यक्ति और एक खिलाड़ी के रूप में रोहित का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लाएगा।"

बाउचर ने की हिटमैन की तारीफ
बाउचर ने रोहित की तारीफ करते हुए कहा, ''एक बात जो मैंने रोहित के साथ समझी वह यह है कि वह एक शानदार इंसान है। मेरा मतलब है कि वह लंबे समय से कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। अब वह भारत का भी नेतृत्व करते हैं। बात यह है कि वह बहुत व्यस्त हैं और पिछले कुछ सीजन में उसने बल्ले से शायद सबसे अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन एक कप्तान के रूप में उसने अच्छा प्रदर्शन किया है।"
विज्ञापन

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए पांच बार खिताब जीते
रोहित ने 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी की शुरुआत की और अपने 10 साल के कार्यकाल में उन्होंने टीम को पांच आईपीएल खिताब जिताए। बाउचर ने 35 वर्षीय खिलाड़ी की उनके नेतृत्व कौशल के लिए सराहना की, लेकिन यह भी स्वीकार किया कि सलामी बल्लेबाज ने पिछले कुछ आईपीएल सीजन में रन नहीं बनाए हैं। उन्होंने माना कि कप्तानी का बोझ हटने से उन्हें और अधिक खुलकर खेलने में मदद मिलेगी। रोहित पिछले कुछ आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने 2023 में 16 मैचों में 332 रन बनाए, जबकि 2022 में उन्होंने 14 मैचों में 20 से कम की औसत से सिर्फ 268 रन बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें