फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPl 2024: कमेंट्री में वापसी पर बोले सिद्धू, आईपीएल में प्रति मैच के 25 लाख रुपये लेता था

Tue, 19 Mar 2024 07:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिद्धू 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2024 से फिर कमेंट्री करते नजर आएंगे। सिद्धू अपने मजेदार कमेंट्री से लोगों का दिल जीत चुके हैं और कमेंट्री के दौरान उनका प्रसिद्ध डायलॉग 'छा गए गुरु' सभी फैंस के दिलों दिमाग में हैं।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। सिद्धू लंबे समय तक कमेंट्री बॉक्स में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अब ब्रेक के बाद सिद्धू एक बार फिर इस भूमिका के लिए तैयार हैं। सिद्धू 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2024 से फिर कमेंट्री करते नजर आएंगे। सिद्धू अपने मजेदार कमेंट्री से लोगों का दिल जीत चुके हैं और कमेंट्री के दौरान उनका प्रसिद्ध डायलॉग 'छा गए गुरु' सभी फैंस के दिलों दिमाग में हैं। 
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि वह एक समय आईपीएल के प्रत्येक मैच के 25 लाख रुपये लेते थे। आईपीएल के शुरुआती वर्षों में सिद्धू कमेंट्री बॉक्स के एक्स फैक्टर थे और माइक पर अपने अलग अंदाज से वह इंटरटेंमेंट की दुनिया के जाने-माने चेहरे बन गए। यहां तक कि इसी अंदाज के कारण उन्हें एक कॉमेडी शो में भी लिया गया और वहां भी उन्होंने काफी नाम कमाया। इसके लिए सिद्धू ने अच्छी खासी फीस ली। 

'शुरुआत में कमेंट्री को लेकर नहीं था भरोसा'
सिद्धू ने कहा कि शुरुआत में कमेंट्री करने को लेकर उनके मन में कुछ बैचेनी थी और वह यह काम करने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे। उन्होंने कहा, क्रिकेट छोड़ने के बाद मैंने कमेंट्री करना शुरू किया और मुझे यकीन नहीं था कि यह मैं कर पाऊंगा। शुरुआती दिनों में मैं इसे लेकर काफी आश्वस्त नहीं था, लेकिन विश्व कप से 10-15 दिन पहले सिद्धूइजम शब्द निकला। पूरे टूर्नामेंट के 60-70 लाख रुपये मिलते थे और मैं आईपीएल में प्रत्येक मैच के 25 लाख रुपये लेता था। यह संतुष्टि पैसों की नहीं थी, संतुष्टि इस बात की थी कि समय जल्दी बीत जाता है। यह सुखद एहसास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें