फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: पंत की वापसी से खुश हैं कोच पोंटिंग, कहा- ऋषभ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे, जिससे टीम का मनोबल भी बढ़ा है

Sat, 16 Mar 2024 05:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिसंबर 2022 में अपने घर रूड़की जाते समय भयावह कार दुर्घटना के बाद पंत 14 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे। अब उन्हें बतौर बल्लेबाज और विकेटकीपर खेलने के लिये बीसीसीआई से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत के साथ रिंकी पोंटिंग और जेम्स होप्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने आईपीएल के आगामी सीजन से पहले अभ्यास सत्र के बाद कहा कि ऋषभ पंत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिससे टीम का मनोबल भी बढ़ रहा है। दिसंबर 2022 में अपने घर रूड़की जाते समय भयावह कार दुर्घटना के बाद पंत 14 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे। अब उन्हें बतौर बल्लेबाज और विकेटकीपर खेलने के लिये बीसीसीआई से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


पोंटिंग ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा, 'हमें पिछले साल उसकी कमी खली । पूरे टूर्नामेंट को उसकी कमी खली । ऋषभ टीम में इतनी ऊर्जा लेकर आता है । उसके चेहरे पर मुस्कान है और वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है जिससे पूरी टीम का मनोबल बढ़ा है।'

उन्होंने स्वीकार किया कि आईपीएल में दिल्ली के पहले मैच में भले ही आठ दिन बाकी रह गए हैं लेकिन टीम ने अभी लय नहीं पकड़ी है। उन्होंने कहा, 'हमने अभी शुरूआत ही की है। हम तुरंत ही सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं आ जाएंगे। अभी पहले मैच के बारे में नहीं सोच रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें