फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट, पहले और दूसरे नंबर के खिलाड़ी के बीच 646 रनों का अंतर

Wed, 20 Mar 2024 02:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंनई दिल्ली

सार

आईपीएल का मंच पूरी तरह सजकर तैयार है और दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर अपना जल्वा बिखेरने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली आईपीएल - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल की शुरुआत में अब चंद घंटे की शेष रह गए हैं। इस लोकप्रिय टूर्नामेंट के पिछले 16 सीजन में कई रिकॉर्ड बने और ना जानें कितने रिकॉर्ड टूटे। आईपीएल का मंच पूरी तरह सजकर तैयार है और दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर अपना जल्वा बिखेरने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विराट कोहली भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनका बल्ला आईपीएल में बहुत गरजता है। कोहली इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उनके पीछे शिखर धवन हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच रनों का अंतर 646 रन का है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या धवन इस सीजन कोहली से आगे निकल पाएंगे, लेकिन अगर कोहली उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करने में सफल रहे तो वह इस लिस्ट में अपना दबदबा बरकरार रख सकते हैं। हम आपको बताएंगे कि कोहली और धवन के अलावा वो कौन-कौन दिग्गज हैं जो इस सूची में शामिल हैं। 
विज्ञापन

शीर्ष पांच में चार भारतीय शामिल
आईपीएल ऐसा टूर्नामेंट है जिसने भारत के युवा खिलाड़ियों को एक नई राह दिखाई है। हर सीजन कोई भारतीय सितारा इस टूर्नामेंट में अपनी चमक बिखेरता है और उसके दम पर भारतीय टीम में जगह बनाता है। भारत के अनुभवी खिलाड़ियों के लिए भी यह टूर्नामेंट लय हासिल करना का एक बेहतरीन अवसर लाता है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों में से चार भारतीय खिलाड़ियों का होना इस बात का सबूत है कि इस टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा कितना है।

इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने आईपीएल में 2008 से 2023 तक कुल 237 मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 7263 रन निकले हैं। उनके बाद शिखर धवन है जो कोहली की ही तरह आईपीएल के पहले सीजन से इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। धवन के नाम 217 मैचों में 6617 रन हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम है जिन्होंने 2009 से 2023 तक कुल 176 मैच खेलकर 6397 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मौजूद हैं जिन्होंने 6211 रन बनाए हैं। रोहित भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 2008 से इस प्रतिष्ठित लीग से जुड़े हुए हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित ने अबतक 243 मैच खेले हैं। पांचवें नंबर पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना का नाम है जिन्होंने 2008 से 2021 तक 205 मैचों में 5528 रन बनाए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-10 बल्लेबाज
बल्लेबाज रन  स्ट्राइक रेट
विराट कोहली 7263 130.02
शिखर धवन 6617 127.17
डेविड वॉर्नर 6397 139.91
रोहित शर्मा 6211 130.04
सुरेश रैना 5598 136.73
एबी डिविलियर्स 5162 151.68
महेंद्र सिंह धोनी 5082 135.91
क्रिस गेल 4965 148.96
रॉबिन उथप्पा 4952 130.35
दिनेश कार्तिक 4516 132.7
विज्ञापन

धोनी के पास शीर्ष पांच में जगह बनाने का अवसर
रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से आईपीएल के सबसे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में फिलहाल सातवें स्थान पर हैं। 2008 से इस लीग का हिस्सा रहे धोनी अबतक कुल 250 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 135.91 की स्ट्राइक रेट से 5082 रन बनाए हैं। धोनी के आगे फिलहाल एबी डिविलियर्स और रैना हैं। डिविलियर्स और रैना अब इस लीग में नहीं खेलते हैं। ऐसे में अगर धोनी इस सीजन 447 रन बना लेते हैं तो वह रैना से आगे निकले जाएंगे और शीर्ष पांच में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें