फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 20वें ओवर में रन बनाने के बादशाह हैं धोनी, बाउंड्रीज का लगा चुके शतक; पोलार्ड-पांड्या भी आसपास नहीं

Fri, 22 Mar 2024 05:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल इतिहास में 20वें ओवर यानी आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने के मामले में माही शीर्ष पर हैं। वहीं, किसी एक मैच के इस ओवर में सबसे ज्यादा रन बटोरने का रिकॉर्ड रवींद्र जडेजा के नाम है।
विज्ञापन
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 का आज से आगाज होने जा रहा है। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। इस मैच से एक दिन पहले यानी गुरुवार को महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ी और ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी। ऐसे में टीम नए सीजन की शुरुआत नए कप्तान के अंदर करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि यह माही का आखिरी आईपीएल हो सकता है, लेकिन उनकी ओर से इसको लेकर कोई बयान नहीं आया है। धोनी ने भले ही कप्तानी छोड़ दी हो, लेकिन बल्लेबाजी में आज भी उनका जलवा कायम है। आईपीएल इतिहास में 20वें ओवर यानी आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने के मामले में माही शीर्ष पर हैं। वहीं, किसी एक मैच के इस ओवर में सबसे ज्यादा रन बटोरने का रिकॉर्ड रवींद्र जडेजा के नाम है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन


IPL में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज रन स्ट्राइक रेट
एमएस धोनी 715 241
कीरोन पोलार्ड 405 214
रवींद्र जडेजा 353 210
हार्दिक पांड्या 277 243
दिनेश कार्तिक 253 209

धोनी ने अब तक 16 सीजन में 20वें ओवर में कुल मिलाकर 715 रन बटोरे हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 241 का रहा है। उन्होंने इस ओवर में कुल 108 बाउंड्रीज लगाए हैं। वहीं, इस मामले में दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं। मुंबई इंडियंस के इस पूर्व ऑलराउंडर ने 20वें ओवर में कुल मिलाकर 405 रन बटोरे हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 214 का रहा, जबकि उन्होंने 59 बाउंड्रीज लगाए हैं यानी धोनी के लगभग आधे बाउंड्रीज। तीसरे नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं, जिन्होंने आखिरी ओवर में 210 के स्ट्राइक रेट से कुल मिलाकर 353 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 46 बाउंड्रीज लगाए। हार्दिक पांड्या 243 के स्ट्राइक रेट से 277 रन के साथ चौथे और दिनेश कार्तिक 209 के स्ट्राइक रेट से 253 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं। हार्दिक ने 37 चौके लगाए हैं। 

IPL में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज
बल्लेबाज बाउंड्रीज
एमएस धोनी 108
कीरोन पोलार्ड 59
रवींद्र जडेजा 46
हार्दिक पांड्या 44
रोहित शर्मा 37
एबी डिविलियर्स 33
विज्ञापन

किसी एक मैच में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बटोरने के मामले में सीएसके के जडेजा शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आखिरी ओवर में 36 रन बटोरे थे। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह हैं। उन्होंने 2023 आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 20वें ओवर में 30 रन बटोरे थे। लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या हैं। उन्होंने 2017 आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 28 रन बटोरे थे। वहीं, श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 2018 में दिल्ली से खेलते हुए केकेआर के खिलाफ आखिरी ओवर में 28 रन बनाए थे। जोफ्रा आर्चर इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 2020 में राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए चेन्नई के खिलाफ 20वें ओवर में 26 रन बटोरे थे।

IPL में किसी मैच की एक पारी के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बटोरने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज रन खिलाफ साल
रवींद्र जडेजा 36 RCB 2021
रिंकू सिंह 30 GT 2023
हार्दिक पांड्या 28 RPS 2017
श्रेयस अय्यर 28 KKR 2018
जोफ्रा आर्चर 26 CSK 2020
हार्दिक पांड्या 26 RR 2020
ऋषभ पंत 26 SRH 2018
एबी डिविलियर्स 26 PW 2013
रोहित शर्मा 26 PBKS 2013
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें