कोहली-कर्ण ने लिए सिराज के मजे
मैच के बाद किंग कोहली और कर्ण शर्मा को मोहम्मद सिराज से मजे लेते देखा गया। सिराज कहते हैं, "क्या शानदार कमबैक है। हम लोग यही सोच रहे थे कि एक मैच पर फोकस करना है, हम लोग क्वॉलिफाई हो गए हैं, नहीं हो गए हैं, हमारे बस में नहीं है। हमारे बस में क्या है.... फास्ट बॉलर के पास बॉल है, बैट्समैन के पास बैट है... बस जाना है अटैक करना है। अगर क्वॉलिफाई हुए, तो बहुत अच्छा... बस जैसे क्रिकेट हम लोग खेल रहे हैं, उसको आगे जारी रखेंगे। वैसी ही सोच रखेंगे और मजा भी आ रहा है।" इस पर कर्ण शर्मा कहते हैं, "उनके पास बैट है? और हमारे पास बॉल है? और उसके बाद...।" सिराज कहते हैं, "उसके बाद सामने स्टंप है।" कर्ण ने कहा, "उधर भी तो है, बैट, बॉल और स्टंप...।" सिराज बोले, "हां... तो...।" इस बातचीत में फिर विराट कोहली भी कूद पड़े और बोले, " क्या बोल रहा है, बैट्समैन के पास बैट है, बॉलर के पास बॉल है, कहता है।" सिराज ने कहा, "तो माइंडसेट वही है, ना विकेट लेने का भइया।" विराट ने कहा, "इसकी अलग क्रिकेट चल रही है... बोल मुझे बस स्टंप दिख रहा है, बस।"