वापस लौटते समय थाला ने आरसीबी के सहयोगी स्टाफ के सदस्यों और बेंच पर बैठे खिलाड़ियों से हाथ मिलाया।
वीडियो यहां देखें...
विराट धोनी के पीछे-पीछे ड्रेसिंग रूम में पहुंचे
धोनी इसके बाद ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं निकले। हालांकि, कुछ समय बाद एक अन्य वीडियो भी सामने आया जिसमें यह देखा जा सकता है कि विराट कोहली धोनी के पीछे ड्रेसिंग रूम में गए। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि धोनी की मुलाकात विराट से हुई या नहीं। थोड़ी देर बाद विराट बाहर निकले। हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बातचीत शुरू हो गई है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आरसीबी की आलोचना की है। वॉन ने आरसीबी के खिलाड़ियों पर उनकी अभद्रता के लिए गुस्सा किया और धोनी को इंतजार कराने के लिए निशाना साधा।