फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने श्रेयस और ईशान के प्रति अपनाया नरम रवैया, क्या जल्द होगी टीम में वापसी?

Sun, 19 May 2024 03:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रेयस फिलहाल आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि ईशान की टीम मुंबई इंडियंस का सफर मौजूदा सीजन में समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के प्रति भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नरम रवैया अपनाया है। बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर किए जाने के दो महीने बाद इन दो अनुभवी खिलाड़ियों को 2024-25 घरेलू सीजन के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के हाई परफॉर्मेंस मोनिटरिंग प्रोग्राम के लिए 30 सदस्यीय खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह दी है। पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलने के कारण अजीत अगरकर की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने श्रेयस और ईशान को अनुबंध में शामिल नहीं किया था। 
विज्ञापन
Trending Videos

बीसीसीआई ने ईशान-श्रेयस को दिए संकेत
बीसीसीआई के सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'बीसीसीआई और चयन समिति श्रेयस और ईशान के खिलाफ नहीं है। अगर वे घरेलू क्रिकेट को लेकर अपना रवैया बदलें और अपनी घरेलू टीमें (मुंबई और झारखंड) के लिए खेलें तो इसकी उम्मीद है कि उन्हें केंद्रीय अनुबंध में जगह मिले। अगर वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो भारतीय टीम में भी वापसी कर सकते हैं। श्रेयस और ईशान के लिए यह संकेत है कि वे चयनकर्ताओं की नजरों में हैं।' श्रेयस फिलहाल आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि ईशान की टीम मुंबई इंडियंस का सफर मौजूदा सीजन में समाप्त हो गया है। 

मुशीर खान को भी मिली जगह
मुंबई के ऑलराउंडर मुशीर खान जिन्होंने अंडर-19 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया था उन्हें भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इस सूची में आमतौर पर उन खिलाड़ियों को जगह मिलती है जो बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में शामिल नहीं होते हैं, लेकिन भारतीय टीम में शामिल होने के करीब होते हैं। ऐसे खिलाड़ी इंडिया-ए टीम का हिस्सा भी बन सकते हैं। 19 वर्षीय मुशीर ने मुंबई को 42वां रणजी खिताब दिलाने में भूमिका निभाई थी। उन्होंने तीन नॉकआउट मैचों में 433 रन बनाए जिसमें दो शतक शामिल है। मुशीर ने बड़ौदा के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 136 रन बनाए, जबकि विदर्भ के खिलाफ फाइनल में अर्धशतक जड़ा और पांच विकेट भी लिए। 

सूची में शामिल खिलाड़ी करेंगे कैंप
सूत्र ने कहा, अभी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन एनसीए हाई परफॉर्मेंस मोनिटरिंग प्रोग्राम में शामिल ये 30 खिलाड़ी अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व में बेंगलुरु में एनसीए के नए स्टेट ऑफ आर्ट फेसिलिटी में महीने भरे के शिविर में हिस्सा लेंगे। इस प्रोग्राम में शामिल ज्यादातर खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन किया था।  
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल
श्रेयस, ईशान और मुशीर के अलावा हाई परफॉर्मेंस मोनिटरिंग प्रोग्राम में तेज गेंदबाज मयंक यादव, उमरान मलिक, आवेश खान, कुलदीप सेन, हर्षित राणा, खलील अहमद, तुषार देशपांडे, बल्लेबाज रियान पराग, आशुतोष शर्मा, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, साई किशोर, पृथ्वी शॉ, बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी और तनुष कोटियान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें