फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: आरसीबी को रास नहीं आता सीजन का ओपनिंग मैच, पहले मुकाबले में खराब रहा है रिकॉर्ड, आंकड़े दे रहे गवाही

Sat, 23 Mar 2024 10:00 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IPL 2024 CSK vs RCB Records : गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली टीम को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सीएसकेबनाम आरसीबी - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल इतिहास में कभी इस टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीत सकी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) की 17वें सत्र की शुरुआत भी निराशाजनक रही। गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली टीम को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल के किसी भी सीजन का पहला मुकाबला काफी रोमांचक होता है क्योंकि दर्शक साल भर इस लीग का इंतजार करते हैं। हर टीम को कोशिश होती है कि वह सीजन की शुरुआत जीत से कर जिससे टूर्नामेंट में उसकी लय बरकरार रहे, लेकिन इस मामले में आरसीबी का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। दोनों टीमों के बीच इस मैच में कई अन्य रिकॉर्ड भी बने।
विज्ञापन

सिर्फ एक बार सीजन के पहले मैच में मिली है जीत
आरसीबी ने आईपीएल के इतिहास में अबतक पांच बार सीजन का पहला मुकाबला खेला है। 2008 में जब इस लीग की शुरुआत हुई थी तो पहले मैच में आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शुरुआती मुकाबला खेला गया था। इस मैच में केकेआर के लिए ब्रेंडन मैकुलम ने आतिशी पारी खेल टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया था। विराट कोहली उस वक्त भी टीम का हिस्सा थे और उन्होंने अपने आंखों से मैकुलम की उस तूफानी पारी को देखा था। उस मैच में आरसीबी गेंदबाजी के बाद बल्ले से भी प्रभावित करने में नाकाम रही थी और टीम को 140 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम को आठ सीजन तक पहला मैच खेलने का मौक नहीं मिला, लेकिन 2017 में टीम का सामना उस सीजन के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। यहां भी टीम को 35 रन से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी सीजन के ओपनिंग मैच में सिर्फ एक बार जीत दर्ज कर चुकी है। मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मैच से 2021 सीजन की शुरुआत हुई थी जहां टीम दो विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही थी। इसके बाद टीम को तीन सीजन बाद मौजूदा सत्र में पहला मुकाबला खेलने का अवसर मिला, लेकिन टीम सीएसके की चुनौती से पार नहीं पा सकी। 

आईपीएल सीजन के पहले मैच में आरसीबी का प्रदर्शन
वर्ष बनाम नतीजा
2008 केकेआर 140 रन से हार
2017 सनराइजर्स हैदराबाद 35 रन से हार
2019 चेन्नई सुपर किंग्स सात विकेट से हार
2021 मुंबई इंडियंस दो विकेट से जीत
2024 चेन्नई सुपर किंग्स छह विकेट से हार

चेपॉक में 2008 के बाद नहीं जीती आरसीबी
चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम सीएसके का घरेलू मैदान है। चेन्नई टीम के लिए अभेद किला की तरह है जहां किसी भी टीम के लिए सीएसके को हराना आसान नहीं होता। जब बात हो आरसीबी की तो मामला और भी जटिल हो जाता है। आरसीबी और सीएसके के बीच अबतक इस मैदान पर नौ मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से आठ बार चेन्नई ने जीत हासिल की है, जबकि सिर्फ एक बार आरसीबी जीत दर्ज करने में सफल रही है। आरसीबी को इस मैदान पर एकमात्र जीत 2008 में मिली थी। यानी 16 सालों से बैंगलुरु की टीम सीएसके खिलाफ चेपॉक पर जीत दर्ज नहीं कर सकी है। आरसीबी के पास शु्क्रवार को हुए मुकाबले में इस तिलस्म को तोड़ने का अच्छा अवसर था, लेकिन टीम एक बार फिर विफल रही। 

सीएसके के आगे नहीं टिक सका है आरसीबी
दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास को देखें तो आरसीबी की टीम हमेशा ही सीएसके के आगे नहीं टिक सकी है। चेन्नई ने आईपीएल में अपने सबसे ज्यादा मैच आरसीबी के खिलाफ ही जीत हैं। सीएसके अबतक आरसीबी को 21 बार हरा चुकी है। आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में सीएसके दूसरे स्थान पर है। आईपीएल के एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड मुंबई के नाम है जिसने केकेआर के खिलाफ अबतक 23 मैच जीते हैं। 

आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत
टीम बनाम जीत
मुंबई इंडियंस केकेआर 23
सीएसके आरसीबी 21
केकेआर पंजाब किंग्स 21
मुंबई इंडियंस सीएसके 20
सीएसके दिल्ली कैपिटल्स 19
विज्ञापन

आरसीबी-सीएसके मैच में नहीं लगा एक भी अर्धशतक, बन गया अनोखा रिकॉर्ड
आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला आरसीबी और सीएसके के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मैच में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। सीएसके और आरसीबी के बीच मैच में एक भी पचासा नहीं लगने के बावजूद यह आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ अग्रीग्रेट वाला मुकाबला रहा। दोनों टीमों के स्कोर को मिलाकर मैच में कुल 349 रन बने। इस मैच ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। मैच में एक भी अर्धशतक नहीं लगने के बावजूद यह सर्वाधिक अग्रीगेट बनने वाला मैच रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात लायंस और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के नाम था। 2017 में खेले गए इस मैच में भी कोई अर्धशतक नहीं लगा था, लेकिन दोनों टीम के स्कोर को मिलाकर कुल 343 रन बने थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें