कोच लैंगर ने कहा,‘उसके कूल्हें में जकड़न है। गुजरात के खिलाफ एक ओवर डालने के बाद उसे महसूस हुआ। हमने एमआरआई कराया जिसमें थोड़ी सी सूजन नजर आई। हमें उम्मीद है कि वह जल्दी ही मैदान पर लौटेगा।’
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लखनऊ सुपरजाएंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव कूल्हे में जकड़न के कारण अगले दो मैच नहीं खेल सकेंगे। लखनऊ का सामना शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स से होगा जिसके बाद 14 अप्रैल को कोलकाता में खेलना है। लखनऊ के कोच जस्टिन लैंगर ने उम्मीद जताई कि मयंक 19 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ होने वाले मैच तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि वह 19 अप्रैल तक फिट हो जाएंगे। हम चाहते हैं कि वह हर मैच खेले। वह काफी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली के खिलाफ मैच नहीं खेल सकेगा।’ आईपीएल में डेब्यू के साथ सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले मयंक गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को एक ओवर डालने के बाद मैदान से चले गए थे।
कोच लैंगर ने कहा,‘उसके कूल्हें में जकड़न है। गुजरात के खिलाफ एक ओवर डालने के बाद उसे महसूस हुआ। हमने एमआरआई कराया जिसमें थोड़ी सी सूजन नजर आई। हमें उम्मीद है कि वह जल्दी ही मैदान पर लौटेगा।’