फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटकलें: आईपीएल टीम में मैनेचेस्टर यूनाइटेड की दिलचस्पी, क्या BCCI ने इसी वजह से बढ़ाई टेंडर की तारीख?

Thu, 21 Oct 2021 11:29 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैेंड के मशूहर फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइडेट ने आईपीएल में टीम खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। आईपीएल 2022 में दो नई टीमों के जोड़े जाने की योजना है। इससे इंडियन प्रीमियर लीग में कुल टीमों की संख्या बढ़तर 10 हो जाएगी। 
विज्ञापन
बीसीसीआई - फोटो : twitter@bcci
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

इंग्लैंड के जाने-माने फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिकों ने इंडियन प्रीमियर लीग में टीम खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। यह कारण हो सकता है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 21 सितंबर को सूचना दी कि वह आईपीएल टीमों के लिए निविदा प्रक्रिया के लिए तारीख बढ़ा रहा है। आईपीएल 2022 में दो नई टीमें जुड़ेंगी जिससे कुल टीमों की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी। 

मैनचैस्टर यूनाइटेड टीम खरीदने के लिेए उत्सुक

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिकों ने आईपीएल में टीम खरीदने की दिलचस्पी दिखाई है। सूत्र पुष्टि करते हुए कहा, हां यह सही है कि मैनचेस्टर यूनाइटेड आईपीएल टीम खरीदने का इच्छुक है, यही एक वजह हो सकती है कि बीसीसीआई ने टेंडर खरीदने की तारीख आगे बढ़ाई है। सूत्र ने आगे कहा कि आईपीएल केवल भारत तक सीमित नहीं है यह विदेशों में भी पांव पसार रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में जारी हुई थी टेंडर फीस

आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने 31 अगस्त को नॉन-रिफंडेबल टेंडर फीस के भुगतान पर उपलब्ध इनविटेशन टू टेंडर डॉक्यूमेंट जारी किया गया था। 2022 आईपीएल टीम खरीदने की इच्छुक पार्टियों ने बीसीसीआई से टेंडर खरीदने की तरीख बढ़ाने का अनुरोध किया था। 10 अक्तूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा था कि आईपीएल टीम खरीदने में शामिल इच्छुक पार्टियों ने बोर्ड से टेंडर खरीदने की तारीख बढ़ाने के लिए कहा था। गवर्निंग काउंसिल के मुताबिक आईटीटी के लिए इच्छुक पार्टियों को 10 लाख रुपये नॉन रिफंडेबल टेंडर फीस के तौर पर और उस पर लगने वाला टैक्स जमा करना होगा। इनविटेशन डॉक्यूमेंट में दी गई अन्य सभी शर्तें भी लागू होंगी। इच्छुक पार्टियों को आईटीटी खरीदने के लिए ज्यादा से ज्यादा जानकारी ittipl2021@bcci.tv पर ईमेल करने पर मिल जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें