फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs PBKS: पंजाब के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी हैदराबाद, जानें कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

Sat, 16 Apr 2022 06:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हैदराबाद के खिलाफ पंजाब का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। इस सीजन भी हैदराबाद की टीम शुरुआती दो मैच हारने के बाद लय पकड़ चुकी है और लगातार तीन मैच जीत चुकी है। वहीं पंजाब की टीम पांच में से तीन मैच जीत चुकी है। 
 
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 का 28वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों टीमें चौथी जीत के इरादे से उतरेंगी। हालांकि, हैदराबाद के खिलाफ पंजाब का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मैच खेले गए हैं। इनमें से 12 मैच हैदराबाद के नाम रहे हैं, जबकि पंजाब की टीम पांच ही मैच जीत पाई है। इस सीजन भी पंजाब का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। यह टीम पांच में से तीन मैच जीत चुकी है। एक मैच में जीत के बाद अगले मैच में पंजाब को हार का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन


हैदराबाद ने इस सीजन खराब शुरुआत की थी, लेकिन बाद में लय पकड़ी है। शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद हैदराबाद की टीम लगातार तीन मैच जीत चुकी है। अब यह टीम चौथी जीत हासिल करके अंक तालिका में शुरुआती चार टीमों में जगह बनाने की कोशिश करेगी। 

पंजाब को धवन से होंगी उम्मीदें
पंजाब की टीम इस सीजन में बहुत ही बेफ्रिक अंदाज में खेली है। इस टीम की बल्लेबाजी में गहराई है और सभी बल्लेबाजी बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं। इसी वजह से इस टीम के बल्लेबाज शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलते हैं और अक्सर टीम बड़ा स्कोर बनाती है। हालांकि, कुछ मैचों में जल्दी विकेट गिरने पर आखिरी के ओवरों में रन बनाने के लिए कोई बल्लेबाज नहीं रहता है। ऐसे में धवन इस मैच में एक छोर संभालकर बल्लेबाजी करना चाहेंगे। 

पंजाब की गेंदबाजी काफी दमदार है। राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह और वैभव अरोड़ा अच्छी लय में हैं। ये गेंदबाज किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने का माद्दा रखते हैं। 
विज्ञापन

हैदराबाद में फिनिशर की कमी
सनराइजर्स की टीम धीर-धीरे लय में लौट रही है। टीम के गेंदबाज पहले मैच के बाद से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद ओपनिंग जोड़ी लय में लौटी और दो मैच जिताए। कोलकाता के खिलाफ मैच में मध्यक्रम बल्लेबाज भी बेहतरीन लय में दिखे। राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम ने मैच जिताऊ पारियां खेली। अब हैदराबाद को अच्छे फिनिशर की जरूरत है, जो अंत के ओवरों में सही तरीके से मैच खत्म कर सके। निकोलस पूरन यह काम कर सकते हैं, लेकिन अभी भी वो पूरी लय में नहीं हैं। 

हैदराबाद की गेंदबाजी दमदार है और अब तक भुवनेश्वर कुमार, मार्को येनसन, टी नटराजन ने अच्छा काम किया है। उमरान मलिक महंगे साबित हुए हैं, लेकिन धीरे-धीरे वो भी लय पकड़ रहे हैं। इसी वजह से हैदराबाद की टीम अब ज्यादा संतुलित नजर आती है। जीत के रथ पर सवार हैदराबाद के जीतने की संभावना भी ज्यादा है। 

हैदराबाद की संभावित टीम
अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, शशांक सिंह, जगदीश सुचित, भुवनेश्वर कुमार, मार्को येनसन, उमरान मलिक, टी नटराजन। 

पंजाब की संभावित टीम
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ओडियन स्मिथ, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें