युवराज ने लिखा- आपके डांस मूव्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं कगिसो रबाडा। रबाडा इससे पहले भी धवन और पंजाब किंग्स के बाकी खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो में डांस करते नजर आए थे। धवन लगातार वीडियो शेयर करते रहते हैं और यह काफी वायरल भी होता है। फैन्स धवन के इस वीडियो को भी काफी पसंद कर रहे हैं।
इस सीजन पंजाब ने अब तक तीन मैच खेले हैं। इसमें से टीम को तीन मैचों में जीत मिली। वहीं, दो मैचों में पंजाब को हार का सामना करना पड़ा। पिछले मैच में टीम ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराया था। धवन ने इस मैच में 50 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली थी। वहीं, रबाडा ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का विकेट लेकर पंजाब को जीत दिलाई थी।