फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: 15वें सीजन में खेलेंगी 10 टीमें, टेंडर जारी, बीसीसीआई को हो सकती है 5000 करोड़ रुपये की मोटी कमाई

Tue, 31 Aug 2021 11:18 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
BCCI - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आईपीएल के 15वें सीजन (IPL 2022) में दो नई फ्रेंचाइजी टीमों को जोड़ने से बीसीसीआई को मोटी कमाई होने की उम्मीद है। बोर्ड के खाते में जल्द ही कम से कम 5000 करोड़ रुपये जमा हो सकते हैं। आईपीएल 2022 में 10 टीमें खेलेंगी। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की हाल की बैठक के दौरान इसकी बोली प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। बीसीसीआई ने आईपीएल टीम खरीदने के लिए मंगलवार को बोली आमंत्रित की और इसके लिए 'निविदा आमंत्रण पांच अक्तूबर तक खरीदा जा सकेगा। बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'कोई भी कंपनी 75 करोड़ रुपये देकर बोली दस्तावेज खरीद सकती है। पहले दो नई टीमों का आधार मूल्य 1700 करोड़ रुपये रखने पर विचार किया जा रहा था लेकिन अब आधार मूल्य 2000 करोड़ रुपये करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई कम से कम 5000 करोड़ रुपये की उम्मीद कर रहा है। अगले सत्र में आईपीएल में 74 मैच होंगे और यह सभी के लिए फायदे वाली स्थिति होगी।' पता चला है कि सालाना 3000 करोड़ रुपये या इससे अधिक का टर्न ओवर रखने वाली कंपनियों को ही बोली प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन


तीन कंपनियों का हो सकता है समूह 
सूत्र ने कहा, 'मुझे लगता है कि तीन से अधिक कंपनियों को समूह बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, लेकिन यदि तीन कंपनियां साथ में आकर एक टीम के लिए बोली लगाना चाहती हैं तो ऐसा करने के लिए उनका स्वागत है।'

लखनऊ का इकाना स्टेडियम हो सकता है आधार स्थल
नई टीमों के जो आधार स्थल होंगे उनमें अहमदाबाद, लखनऊ और पुणे भी शामिल हैं। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम और लखनऊ का इकाना स्टेडियम फ्रेंचाइजी की पसंद हो सकते हैं क्योंकि इन स्टेडियमों की क्षमता अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें