फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: एलिमिनेटर मुकाबले से पहले आरसीबी ने श्रीलंका के दो स्टार खिलाड़ियों को किया रिलीज, जानें पूरा मामला

Mon, 11 Oct 2021 05:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैंगलोर ने श्रीलंका के स्टार गेंदबाज वनिंदु हसरंगा और दुष्मंथा चमीरा को अपने बायो बबल से इसलिए छोड़ दिया है जिससे कि दोनों खिलाड़ी आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम के बायो बबल से जुड़ पाएं। 
विज्ञापन
वनींदु हसरंगा और दुष्मंथ चमीरा - फोटो : twitter@RCBTweets
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 का एलिमिनेटर मुकाबला आज कुछ ही घंटे बाद शुरू होगा। नॉकआउट स्टेज के इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स आमने-सामने होंगे। हालांकि मैच से कुछ घंटे पहले आरसीबी ने अपने दो स्टार खिलाड़ियों को बायो बबल से रिलीज कर दिया है। 

विज्ञापन


बैंगलोर ने श्रीलंका के स्टार गेंदबाज वनिंदु हसरंगा और दुष्मंथा चमीरा को अपने बायो बबल से इसलिए छोड़ दिया है जिससे कि दोनों खिलाड़ी आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम के बायो बबल से जुड़ पाएं। 



दरअसल श्रीलंकाई टीम अपने टी-20 वर्ल्ड कप का अभियान 18 अक्तूबर से करेगी। उसे सुपर 12 में जगह बनाने के लिए ग्रुप स्टेज के अपने मुकाबले जीतने होंगे। श्रीलंका का मुकाबला नामीबिया, आयरलैंड और नीदरलैंड्स से होगा। 
विज्ञापन


हसरंगा और चमीरा को विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी ने यूएई चरण के लिए बतौर रिप्लेसमेंट अपने साथ जोड़ा था। दाएं हाथ के स्पिनर हसरंगा को शुरू के दो मैचों में मौका मिला था लेकिन चमीरा एक भी मैच नहीं खेल पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें