फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस फेल: पांच बार की चैंपियन इस बार फिसड्डी, जानें हार के पीछे ये पांच मुख्य कारण

Tue, 28 Sep 2021 06:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। उसके लिए दूसरे चरण का आगाज बेहद खराब रहा है और वह अभी भी अपनी पहली जीत के लिए तरस रही है। रोहित की टीम यूएई में अपने शुरू के तीनों मुकाबले हारी है।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस - फोटो : ट्विटर @mipaltan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का खेल यूएई में जारी है। लीग के 14वें सीजन में अब तक कुल 40 मुकाबले खेले जा चुके हैं। सभी टीमों ने अब तक 10-10 मैच खेल लिए हैं और उन्हें कोटे के और चार मुकाबले खेलने हैं। लीग अब प्लेऑफ की तरफ बढ़ रही है, लेकिन अंक तालिका की स्थिति अभी तक पूरी तरह से साफ़ नहीं हुई है। दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ही दो ऐसी टीमें हैं जिनके 16-16 अंक हैं और वे प्लेऑफ की मजबूत दावेदार हैं। 

विज्ञापन


बात करें टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम और गत विजेता मुंबई इंडियंस की तो उसकी स्थिति बेहद निराशाजनक है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। उसके लिए दूसरे चरण का आगाज बेहद खराब रहा है और वह अभी भी अपनी पहली जीत के लिए तरस रही है। रोहित की टीम यूएई में अपने शुरू के तीनों मुकाबले हारी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिरी किन कारणों की वजह से मुंबई की यह दुर्गति हुई है।

सलामी बल्लेबाजों की कमजोर शुरुआत 

आईपीएल 2021 में सर्वाधिक रन बनाने वालों में शीर्ष 10 में मुंबई का सिर्फ एक बल्लेबाज है और वह भी खुद कप्तान रोहित शर्मा। उनके बाद सिर्फ क्विंटन डिकॉक ने अधिक रन बनाए हैं और वह भी 16वें स्थान पर हैं। इसमें भी दोनों खिलाड़ियों की स्ट्राइक रेट 130 से कम है यानी मुंबई को उस तरह की तेज शुरुआत नहीं मिली है, जैसा पहले होते रहा है। यही नहीं रोहित ने जहां 9 मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है तो वहीं डिकॉक के बल्ले से भी दो ही फिफ्टी निकली है। 

मध्यक्रम फेल:

मुंबई के बल्लेबाजी का मध्यक्रम हमेशा से मजबूत रहा है। ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड जैसे खिलाड़ियों ने हमेशा उसे अकेले दम में मैच जिताए हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। ये सभी बल्लेबाज इस बार रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

हार्दिक पंड्या की चोट बनी चिंता 

टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। वह मौजूदा समय में ना तो गेंदबाजी कर पा रहे हैं और नाहीं पहले जैसी आक्रामक बल्लेबाजी। हार्दिक के प्रदर्शन को आंकड़ों में समझें तो उन्होंने अब तक खेले आठ मुकाबलों में 7.85 की औसत और 110 की स्ट्राइक रेट से महज 55 रन बनाए हैं। 

फिसड्डी पांड्या ब्रदर्स 

मुंबई इंडियंस की टीम के लिए हार्दिक और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी हमेशा से कमाल करती रही है, लेकिन इस बार दोनों भाईयों की स्टार जोड़ी रन बनाने के साथ-साथ विकेट लेने के लिए भी जूझ रही है।
विज्ञापन

बोल्ट नहीं हैं असरदार

मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाजी भी हमेशा से ही खतरनाक रही है। ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी ने हमेशा से कहर बरपाया है, लेकिन इस बार बोल्ट उतने असरदार नहीं दिखे हैं। उन्होंने 10 मैचों में अब तक सिर्फ 11 विकेट चटकाए हैं और इस दौरान उनकी इकॉनमी भी आठ से अधिक की रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें