फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: गावस्कर ने आरसीबी के कप्तान विराट की तारीफ में पढ़े कसीदे, सचिन और ब्रेडमैन से की तुलना

Tue, 12 Oct 2021 04:14 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि विराट भले ही कप्तान के रूप में आरसीबी को ट्रॉफी जिताने में नाकाम रहे हों लेकिन एक खिलाड़ी और बल्लेबाज के रूप में उनका टीम पर गहरा प्रभाव पड़ा है। 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तान के रूप में विराट कोहली अपने अंतिम सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नेतृत्व करते हुए क्रिकेट करियर के इस अध्याय को उच्च स्तर पर जाकर समाप्त करना चाहते थे। लेकिन ऐसा हो न सका। आरसीबी के कप्तान के रूप में विराट कोहली का करियर आईपीएल में बिना कोई ट्रॉफी जीते सोमवार को समाप्त हो गया। शारजाह में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में इयोन मॉर्गन की कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आरसीबी को चार विकेट से हराकर आईपीएल 2021 से बाहर कर दिया। विराट द्वारा की गई आरसीबी की कप्तानी पर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बयान दिया। उन्होंने विराट की तुलना सचिन तेंदुलकर और डॉन ब्रेडमैन से की। 

विज्ञापन

बल्लेबाज के रूप में क्रिया प्रभावित

विराट द्वारा आईपीएल में ट्रॉफी न जीतने की विफलता पर अपने विचार साझा करते हुए भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा, टूर्नामेंट जीतने में सक्षम नहीं होने के बावजूद कोहली का टीम पर और एक बल्लेबाज के रूप में हमेशा के लिए प्रभाव पड़ा है, उन्होंने एक उदाहरण का हवाला देते हुए कहा, 2016 सीजन में कोहली टूर्नामेंट में रन बनाने वाले अग्रणी बल्लेबाज थे। जहां उन्होंने 16 मैचों में 973 रन बनाए, जिसमें उनके 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे।

सचिन और ब्रेडमैन से की तुलना

स्टार स्पोर्ट्स के बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, हर कोई ऊंचाई पर खत्म करना चाहता है, लेकिन ये चीजें हमेशा आपके या प्रशंसकों की इच्छा के अनुसार नहीं होतीं, सर डॉन ब्रैडमैन के साथ क्या हुआ, उन्हें आखिरी पारी में सिर्फ चार रन चाहिए थे और वह शून्य पर आउट हो गए, सचिन तेंदुलकर शतक के साथ समाप्त करना चाहते थे, वह आखिरी टेस्ट में 74 रन बना पाए, 74 का स्कोर खराब नहीं है, लेकिन कोई ऐसा व्यक्ति जो शतक बनाने का आदी हो, वह अतिरिक्त 26 रन बनाना चाहता और फिर अपना टेस्ट करियर वहीं खत्म कर देता।

विराट ने आईपीएल के एक सीजन में बनाए 973 रन

सुनील गावस्कर ने बात करते हुए आगे कहा, स्क्रिप्ट हमेशा एक तरह नहीं लिखी जाती, उंचाई पर जाने के लिए सबका सौभाग्य नहीं होता, क्या कोई इस पर विवाद कर सकता कि विराट ने आरसीबी के लिए क्या किया, उन्होंने शानदार काम किया है, एक साल ऐसा भी था जब उन्होंने आईपीएल एक सत्र में 973 रन बनाए थे, आज तक आईपीएल में किसी ने ऐसा नहीं किया, कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं दिखता तो एक सत्र में एक हजार रन बना सके। 
विज्ञापन

आरसीबी के कप्तान के रूप में विराट

विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान 140 मैचों में की। जिसमें आरसीबी ने 66 जीते और 70 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। कोहली की कप्तानी में साल 2016 में आरसीबी फाइनल में पहुंची थी। लेकिन तब उसे खिताबी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। एक कप्तान के रूप में उन्होंने अपनी टीम के लिए 139 पारियों में 4871 रन बनाए जिनमें पांच शतक शामिल हैं। इसके अलावा विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें