आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में सिर्फ एक शतक लगा है और वो ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से निकला है। राजस्थान के खिलाफ मैच में उन्होंने चेन्नई की पारी की आखिरी गेंद में छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर ऋतुराज ने 108 मीटर का छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। यह छक्का इस सीजन का सबसे लंबा छक्का भी था।
मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अक्सर अपनी ताकत के दम पर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया है। इस सीजन उनका बल्ला अक्सर खामोश रहा है, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ एक मैच में उन्होंने 105 मीटर का छक्का लगाया था। इस मैच में उन्होंने मुजीब उर रहमान की गेंद पर 105 मीटर लंबा छक्का लगाया था।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ईशान किशन के लिए भी यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने इस सीजन में सिर्फ आखिरी दो मैचों में ही रन बनाए हैं। हालांकि इन्हीं दोनों मैचों में उन्होंने कई रिकॉर्ड बना दिए। उन्होंने अपने आखिरी मैच में मुंबई के लिए सबसे तेज आईपीएल फिफ्टी भी लगाई। इसी मैच में उन्होंने टूर्नामेंट का तीसरा सबसे बड़ा छक्का भी लगाया। हैदराबाद के खिलाफ लगाया गया यह छक्का 104 मीटर लंबा था।