फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: पंत के मुरीद हुए कोच रिकी पोंटिंग, तारीफ में पढ़े कसीदे, खिताब को लेकर जताई यह उम्मीद

Tue, 21 Sep 2021 10:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली कैपिटल्स के कोच  रिकी पोंटिंग का मानना है कि पिछले कुछ सत्र में युवा कप्तान ऋषभ पंत की परिपक्वता का स्तर ‘काफी बढ़ा’ है और वह ताबड़तोड़ बल्लेबाज से टीम का लीडर बनकर उभरे हैं। क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल पोंटिंग ने मंगलवार को कहा, ‘पंत की परिपक्वता का स्तर पिछले दो सत्र में काफी बढ़ा है।’
विज्ञापन
पंत-पॉन्टिंग (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए भी दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की कप्तानी पर भरोसा जताया है। टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पंत यूएई में भी टीम की कमान संभालेंगे और उसे उसका पहला खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे। दिल्ली की टीम बुधवार (22 सितंबर) को दूसरे चरण का अपना आगाज करेगी और उसके सामने होगी सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती। मैच से पहले दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने पंत की जमकर तारीफ की है। 

विज्ञापन


रिकी पोंटिंग का मानना है कि पिछले कुछ सत्र में युवा कप्तान ऋषभ पंत की परिपक्वता का स्तर ‘काफी बढ़ा’ है और वह ताबड़तोड़ बल्लेबाज से टीम का लीडर बनकर उभरे हैं। क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल पोंटिंग ने मंगलवार को कहा, ‘पंत की परिपक्वता का स्तर पिछले दो सत्र में काफी बढ़ा है।’

दिल्ली कैपिटल्स के इस मुख्य कोच ने कहा, ‘जब मैं पहली बार टीम से जुड़ा था तो वह नए खिलाड़ी थे। मैंने कहा था कि वह ऐसे खिलाड़ी होने जा रहे हैं जो लंबे समय तक भारत के लिए खेलेंगे। मैं भारत की हर टीम में जगह बनाने की उसकी ललक को महसूस कर सकता था।’
विज्ञापन


पोंटिंग ने कहा, ‘भारतीय टीम से उन्हें बाहर करने के लिए बहुत बेहतर खिलाड़ी की जरूरत होगी।’

बता दें कि नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के कंधे की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के पहले चरण से बाहर होने के बाद 23 वर्षीय पंत को दिल्ली कैपिटल्स की कमान सौंपी गई थी।

श्रेयस की कप्तानी में टीम पिछले सत्र में उपविजेता रही थी लेकिन पॉन्टिंग को उम्मीद है कि पंत के नेतृत्व में टीम इस बार एक कदम और आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा, ‘पंत ने अब तक (आईपीएल में टीम का नेतृत्व करते हुए) शानदार काम किया है। हम सभी कुछ खास के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस साल हम एक कदम और आगे जाना चाहते हैं और ऋषभ इसमें अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें