आईपीएल 2021 क्रिस गेल के रिकॉर्ड
- फोटो : PTI
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल एक बार फिर से आईपीएल में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से हो जाएगा। गेल आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं। दूसरे चरण में जब गेल मैदान पर उतरेंगे तो उनका लक्ष्य इस रिकॉर्ड को हासिल करने का होगा। वह आईपीएल में 5000 रन बनाने से महज 50 रन दूर हैं।
गेल आईपीएल में 5000 रन बनाने से सिर्फ 50 रन दूर
50 रन बनाते ही वह आईपीएल के इतिहास में 5000 रन बनाने वाले तीसरे विदेशी क्रिकेटर बन जाएंगे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बैंगोलर) ऐसा कर चुके हैं। डीविलियर्स के नाम अब तक आईपीएल में 5056 रन दर्ज हैं जबकि वार्नर 5447 रन बना चुके हैं।
गेल आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
बता दें कि गेल ने अभी तक आईपीएल के 140 मैचों के 139 पारियों में 4950 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 175* (साल 2013, पुणे वॉरियर्स के खिलाफ) रहा है। गेल ने आईपीएल में अब तक छह शतक और 31 अर्धशतक लगा चुके हैं। आईपीएल में गेल ने अब तक 404 चौके और 357 छक्के लगा चुके हैं। वह आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं, दूसरे व तीसरे नंबर पर एबी डीबिलियर्स (245) और रोहित शर्मा (224) हैं।
पहले चरण में खामोश रहा था गेल का बल्ला
आईपीएल के पहले चरण में गेल ने आठ मैचों में केवल 178 रन ही बनाए हैं। उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला। पहले चरण में उनका सर्वाधिक स्कोर 46 था। अंकतालिका में केएल राहुल की अगुवाई टीम छह अंकों के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर काबिज है। पंजाब किंग्स को पहले चरण के आठ मैचों में तीन में जीत मिली जबकि पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
पंजाब का पहला मुकाबला राजस्थान से
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में पंजाब किंग्स अपने अभियान की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।
आईपीएल में 5000 या उससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
| नाम |
मैच |
पारी |
रन |
टीम |
देश |
| विराट कोहली |
199 |
191 |
6076 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
भारत |
| शिखर धवन |
184 |
183 |
5577 |
दिल्ली कैपिटल्स |
भारत |
| सुरेश रैना |
200 |
195 |
5491 |
चेन्नई सुपरकिग्स |
भारत |
| रोहित शर्मा |
207 |
202 |
5480 |
मुंबई इंडियंस |
भारत |
| डेविड वार्नर |
148 |
148 |
5447 |
सनराइजर्स हैदराबाद |
ऑस्ट्रेलिया |
| एबी डीबिलियर्स |
176 |
162 |
5066 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
दक्षिण अफ्रीका |