फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा से हुई बड़ी भूल: मैच रेफरी ने ठोका 12 लाख का जुर्माना, प्रतिबंध की लटकी तलवार

Wed, 21 Apr 2021 09:45 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ये गलती लगातार की जाती है तो मुंबई इंडियंस के कप्तान को एक मैच के लिए निलंबन का सामना भी करना पड़ा सकता है.
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को तगड़ा झटका लगा है। इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार रात चेपॉक में धीमी ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। क्योंकि यह पहली गलती है इसलिए जुर्माना ही लगाया गया है। अगर ये गलती लगातार की जाती है तो रोहित को एक मैच के लिए निलंबन का सामना भी करना पड़ा सकता है।

विज्ञापन


हार के बाद रोहित ने कहा कि अच्छी शुरुआत के बाद उनकी टीम बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी कर सकती थी लेकिन ऐसा करने में नाकाम रही। मुंबई के 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (45) और स्टीव स्मिथ (33) की पारियों की बदौलत 19.1 ओवर में चार विकेट पर 138 रन बनाकर जीत दर्ज की। ललित यादव ने भी नाबाद 22 रन की पारी खेली।

मुंबई की टीम मिश्रा (24 रन देकर चार विकेट) की फिरकी के सामने नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। आवेश खान ने मिश्रा का अच्छा साथ निभाते हुए 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए जबकि आफ स्पिनर ललित यादव ने भी चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट चटकाया। मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 44 रन बनाए।
विज्ञापन




रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘हमें जिस तरह की शुरुआत मिली थी, मुझे लगता है कि हम बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे जो हमने नहीं किया। हम पावर प्ले में मिली शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए, हम एक बार फिर ऐसा करने में नाकाम रहे। दिल्ली के गेंदबाजों को श्रेय जाता है, उन्होंने हमारे ऊपर दबाव बनाए रखा और विकेट चटकाते रहे।’
विज्ञापन


रोहित ने चोट के कारण मैच में अधिकांश समय क्षेत्ररक्षण नहीं किया लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी चोट गंभीर नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें