फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद: घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, फिर उतारा मौत के घाट, ऐसे दबोचे गए आरोपी

Wed, 21 Apr 2021 08:50 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

 17 अप्रैल को महिला का शव अहमदाबाद के ओल्ड सिटी इलाके में सड़क किनारे मिला था। महिला के शरीर पर कई चोट के निशान भी मिले। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
जेल में आरोपी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में महिला के साथ गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 17 अप्रैल को महिला का शव अहमदाबाद के ओल्ड सिटी इलाके में सड़क किनारे मिला था। महिला के शरीर पर कई चोट के निशान भी मिले। अटोप्सी रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला के साथ पहले तो सामूहिक बालात्कार किया गया और फिर उसके सिर और निजी अंगों को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया। 

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस की कार्रवाई
अहमदाबाद एसपी के मुताबिक 17 अप्रैल को ओल्ड सिटी इलाके में एक महिला का शव मिलने की सूचना पड़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां से बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर महिला के पति की खोजबीन की।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद 19 अप्रैल को मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में कुछ और लोग शामिल हैं। जल्द ही उन्हे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें