फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs PBKS: मुंबई के खिलाफ मैच में केएल राहुल हो जाते आउट, कप्तान रोहित ने दिखाई खेल भावना, देखें वीडियो

Wed, 29 Sep 2021 02:26 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में कप्तान रोहित शर्मा की खेल भावना की जमकर तारीफ की जा रही है। मैच के दौरान उन्होंने पंजाब के कप्तान केएल राहुल के खिलाफ रन आउट की अपील को वापस ले लिया था। 
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 का 42वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मंगलवार को अबू धाबी में खेला गया। इस मैच में खेल भावना क्या होती है उसका नायाब उदाहरण देखने को मिला। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने विपक्षी टीम के कप्तान केएल राहुल के रन आउट होने की अपील को वापस ले लिया। जिसके चलते उनकी खेल भावना की जमकर तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन


छठे ओवर की घटना

पंजाब की पारी का छठा ओवर चल रहा था। मुंबई की तरफ से यह ओवर क्रुणाल पांड्या फेंक रहे थे। इस दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान नॉन स्ट्राइक पर थे। जबकि क्रिस गेल बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान गेल ने क्रुणाल की एक गेंद को वापस बॉलर की दिशा में खेला। जो नॉन स्ट्राइक पर खड़े केएल राहुल के पैर पर जाकर लगी। पैर से टकराने के बाद राहुल लड़खड़ा गए और समय रहते क्रीज में नहीं लौट पाए। ऐसे में क्रुणाल ने गेंद को तुरंत स्टंप पर मार दिया और रन आउट की अपील कर दी। 


रोहित ने जीत लिया दिल

क्रुणाल के रन आउट की अपील करने के बाद जैसे ही फील्ड अंपायर ने तीसरे अंपायर की तरफ इशारा किया ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने अपील वापस ले ली। उनकी यह खेल भावना देखकर सभी ने तारीफ की। इस दौरान क्रुणाल भी अपनी अपील को वापस लेने का इशारा करते दिखे। इसके बाद पंजाब के कप्तान ने थम्स अप करके रोहित का आभार जताया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें