लगातार दूसरे साल ऑरेंज कैप की रेस में
राहुल लगातार दूसरी बार ऑरेंज कैप की रेस में आ गए हैं। यह तीसरी बार है जब राहुल ने एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। साथ ही यह लगातार दूसरी बार है जब उन्होंने एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। पिछले सीजन यानी 2020 में राहुल ने ऑरेंज कैप जीता था। तब उन्होंने 14 मैचों में 55.83 की औसत से 670 रन बनाए थे।
इस सीजन भी उनकी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई थी। इस सीजन (2021) राहुल ने 13 मैचों में 62.60 की औसत से 626 रन बनाए। इसमें छह अर्धशतक शामिल है।
पिछले चार साल में राहुल का आईपीएल में प्रदर्शन
- 2018 सीजन: 14 मैच, 659 रन
- 2019 सीजन: 14 मैच, 593 रन
- 2020 सीजन: 14 मैच, 670 रन
- 2021 सीजन: 13 मैच, 626 रन*