फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs SRH: कोलकाता ने हैदराबाद को छह विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार, गिल की अर्धशतकीय पारी

Sun, 03 Oct 2021 11:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

इस जीत के साथ कोलकाता एक बार फिर अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अब भी बरकरार है। कोलकाता के 13 मैच में छह जीत के साथ 12 अंक हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 में हैदराबाद vs कोलकाता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुभमन गिल (57) की अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2021 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को छह विकेट से हरा दिया। हैदराबाद की बल्लेबाजी खराब रही। केकेआर के गेंदबाजों के आगे उनके बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। सनराइजर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने दो गेंद शेष रहते चार विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन

अंक तालिका में चौथे स्थान पर कोलकाता
इस जीत के साथ कोलकाता एक बार फिर अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अब भी बरकरार है। कोलकाता के 13 मैच में छह जीत के साथ 12 अंक हैं। अगर टीम अपना अगला मैच जीतने में कामयाब रहती है, तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि उसन नेट रन रेट मुंबई और राजस्थान से कहीं बेहतर है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों में दो जीत और चार अंक के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे आठवें स्थान पर है।

हैदराबाद टीम की खराब शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। 70 रन तक टीम ने अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। ऋद्धिमान साहा (0), जेसन रॉय (10), केन विलियमसन (26), प्रियम गर्ग (21) और अभिषेक शर्मा (6) कुछ खास नहीं कर सके। अब्दुल समद ने हैदराबाद की पारी संभालने की कोशिश की। हालांकि, 25 रन बनाकर वह आउट हो गए। राशिद खान ने आठ रन बनाए। 

साउदी और वरुण को दो-दो विकेट
भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल सात-सात रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता की ओर से टिम साउदी, शिवम मावी और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, दूसरे फेज में अपना पहला मैच खेल रहे शाकिब अल हसन को एक विकेट मिला।

वेंकटेश कुछ खास नहीं कर सके
116 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता टीम को 23 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। दूसरे फेज की खोज रहे वेंकटेश अय्यर आठ रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी भी कुछ खास नहीं कर सके और सात रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर अभिषेक शर्मा को कैच थमा बैठे। 38 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद शुभमन गिल और नीतीश राणा ने केकेआर की पारी संभाली।

कार्तिक के आईपीएल में 4000 रन पूरे
इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान गिल ने आईपीएल करियर का आठवां अर्धशतक लगाया। वे 51 गेंदों पर 57 रन बनाकर सिद्धार्थ कौल की गेंद पर आउट हुए। नीतीश भी 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद दिनेश कार्तिक और इयोन मॉर्गन ने मिलकर कोलकाता को मैच जिता दिया। कार्तिक 12 गेंदों पर 18 और मॉर्गन दो रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की ओर से होल्डर ने दो और राशिद-सिद्धार्थ को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

दोनों टीमें-
  • कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन (कप्तान), शाकिब अल हसन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, शिवम मावी, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती।
  • सनराइजर्स हैदराबाद: जेसन रॉय, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, सिद्धार्थ कौल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें