फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: आखिर क्यों हार्दिक पांड्या आईपीएल में नहीं कर रहे गेंदबाजी? मुंबई के कोच जयवर्धने ने बताया कारण

Fri, 01 Oct 2021 08:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

हार्दिक पांड्या आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय दल का हिस्सा हैं लेकिन उनके प्रदर्शन खासकर गेंदबाजी को लेकर सभी चिंतित हैं। मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि अगर हार्दिक पांड्या से गेंदबाजी कराई जाती है तो उनकी दिक्कतें बढ़ सकती है और इससे उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में भी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस वक्त अपनी चोट से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी टीम को आईपीएल में काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। हालांकि उन्होंने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। लेकिन गेंदबाजी में टीम को उनसे कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने 2020 की तरह ही इस बार भी गेंदबाजी नहीं की है और इसी वजह से टीम को काफी जद्दोजहद करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


हार्दिक आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय दल का भी हिस्सा हैं लेकिन उनके प्रदर्शन खासकर गेंदबाजी को लेकर सभी चिंतित हैं। अब खुद मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने उनकी गेंदबाजी पर बड़ा खुलासा किया है। जयवर्धने ने कहा कि अगर हार्दिक पांड्या से गेंदबाजी कराई जाती है तो उनकी दिक्कतें बढ़ सकती है और इससे उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में भी परेशानी हो सकती है। 

गौरतलब है कि हार्दिक यूएई में चल रहे दूसरे चरण के शुरुआती दो मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे और इसके बाद वह बतौर बल्लेबाज मैच खेल रहे हैं। जबकि इससे पहले वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान करते वक्त चयनकर्ताओं ने कहा था कि हार्दिक आईपीएल में गेंदबाजी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक पर दबाव डालना सही नहीं

मुंबई के कोच ने कहा, 'टीम को हार्दिक पांड्या को आइपीएल में गेंदबाजी करने के लिए मजबूर करने की कोई जल्दी नहीं है, क्योंकि ऐसे में उन्हें 'संघर्ष' करना पड़ सकता है और इसकी वजह से आगामी टी-20 विश्व कप में उनका खेलना मुश्किल हो सकता है।'

शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कोच जयवर्धने ने हार्दिक के बारे में कहा, 'उन्होंने (हार्दिक) लंबे समय से गेंदबाजी नहीं की है, इसलिए हम हार्दिक के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं। हार्दिक के मामले में हम लगातार भारतीय टीम प्रबंधन के संपर्क में हैं।'

जयवर्धने के मुताबिक, 'हार्दिक आइपीएल में गेंदबाजी करेंगे या नहीं, हम हर दिन इस चीज को देखेंगे। मुझे लगता है कि अगर हम उसपर दबाव डालेंगे तो यह उसके लिए सही नहीं होगा।' 

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या 2019 वर्ल्ड कप के बाद अपनी पीठ की सर्जरी कराने के बाद से अधिक गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने वर्कलोड मैनजेंट को देखते हुए कुछ मौकों पर गेंदबाजी की, लेकिन वह इस दौरान भी संघर्ष करते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें