दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मिली हार को गंभीरता से लिया है और टीम को चेताया भी है। पोंटिंग ने कहा कि आखिरी लीग मुकाबले में मिली हार प्लेऑफ से पहले टीम के लिए मंथन का समय है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2021 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। ऋषभ पंत की अगुवाई में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 10 मुकाबले जीतकर 20 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रही। पहले खिताब की तलाश में दिल्ली के लिए लीग स्टेज काफी शानदार गुजरा हालांकि उसे आखिरी मुकाबले में आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मिली हार को गंभीरता से लिया है और टीम को चेताया भी है। पोंटिंग ने कहा कि आखिरी लीग मुकाबले में मिली हार प्लेऑफ से पहले टीम के लिए मंथन का समय है।
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, 'इस तरह से खेल का समापन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इससे खुश नहीं हूं। हालांकि मुझे वास्तव में लगता है कि यह अच्छा है क्योंकि इससे लड़कों को खुद को परखने और गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा।'
विज्ञापन
पोंटिंग ने कहा, 'यह कोई बड़ी हार नहीं थी इसलिए आपको इसे भूलकर अगले मैच पर ध्यान लगाना होगा।' उन्होंने कहा, 'यह पिछले कुछ मैचों की तुलना में एक अच्छा मैच था, हालांकि हम हार गए लेकिन यहां से हमें आगे बढ़ने की जरुरत है।'
पोंटिंग ने हार को भी टीम के लिए अच्छा बताया और उससे सकारात्मक बातें ढूंढने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'हमने अच्छा क्रिकेट खेला। पृथ्वी लय में दिखे, धवन ने भी शानदार पारी खेली। जैसा मैंने पहले कहा था, हमारे लिए अब अगला हफ्ता चुनौतीपूर्ण है और हमें अब अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना है।'