फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2021: यूएई में दिल्ली ने जीते सबसे ज्यादा मैच तो चेन्नई का औसत बेहतर, जानिए प्लेऑफ में किसका दावा है मजबूत

Sat, 09 Oct 2021 10:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूएई के मैदान दिल्ली की टीम को खूब रास आते हैं। दिल्ली ने यहां सबसे ज्यादा मैच जीते हैं और पिछले साल फाइनल में भी पहुंची थी। ऐसे में दिल्ली को खिताब का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 
विज्ञापन
आईपीएल 2021 के पहले क्वालीफायर में चेन्नई और दिल्ली की टीमें आमने-सामने होंगी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 में प्लेऑफ के मुकाबले रविवार से शुरू हो रहे हैं। पहला क्वालीफायर मैच दिल्ली और चेन्नई के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। इस साल आईपीएल का दूसरा फेज यूएई में खेला जा रहा है। यहां की धीमी पिच में बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी हुई है। इसी वजह से आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड यहां काफी खराब है। दिल्ली ने यहां सबसे ज्यादा 15 मैच जीते हैं, जबकि औसत के मामले में यह टीम पंजाब, चेन्नई और कोलकाता से पीछे है। यहां सबसे बेहतर औसत पंजाब का है, जिसने यूएई में अपने 56 फीसदी मैच जीते हैं। वहीं चेन्नई और कोलकाता ने 53.85 फीसदी मैचों में जीत हासिल की है। 
विज्ञापन

दुबई में सभी टीमों का प्रदर्शन

रैंक टीम मैच जीते मैच हारे जीत का औसत
1 पंजाब किंग्स 14 11 56.00
2. चेन्नई सुपरकिंग्स 14 12 53.85
2. कोलकाता नाइटराइडर्स 14 12 53.85
4. दिल्ली कैपिटल्स 15 13 53.57
5. मुंबई इंडियंस 14 14 50.00
6. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 13 14 48.15
7. सनराइजर्स होदराबाद 12 16 42.86
8. राजस्थान रॉयल्स 11 15 42.31

 

इस सीजन दिल्ली का पलड़ा ज्यादा भारी

दिल्ली की टीम को यूएई की पिच बहुत रास आती हैं। साल 2020 में पहली बार आईपीएल का पूरा सीजन यहां खेला गया था और यह पहला मौका था, जब दिल्ली की टीम फाइनल में पहुंची थी। यहां चेन्नई का औसत भले ही दिल्ली से बेहतर हो पर दिल्ली ने यहां सबसे ज्यादा मैच खेले हैं और सबसे ज्यादा मैच जीते भी हैं। वहीं चेन्नई अपने पिछले कुछ मैचों में हारकर प्लेऑफ में पहुंची है। इनके अलावा पंजाब की टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। कोलकाता ने इसी सीजन दुबई में अच्छा प्रदर्शन किया है और प्लेऑफ में बाकी टीमों को पटखनी दे सकती है। बैंगलोर का रिकॉर्ड यहां कुछ खास नहीं है और इस टीम के लिए प्लेऑफ के तीन मैच जीतना थोड़ा मुश्किल हैं। 

यूएई की पिचों में रन बनाना मुश्किल

आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में अधिकतर मैच कम स्कोर वाले ही थे। यूएई की धीमी पिचों पर बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान नहीं रहा है। इसी वजह से बड़े शॉट लगाने वाले अधिकतर बल्लेबाजों ने यहां संघर्ष किया है। इस सीजन में कुल सात मैदानों पर मैच खेले गए हैं। इनमें दिल्ली का मैदान रन बनाने के लिए सबसे आसान रहा है, जबकि शारजाह की पिच सबसे मुश्किल रही है। आईपीएल 2021 की सबसे मुश्किल पिचों में शारजाह के बाद चेन्नई, दुबई और अबूधाबी का नाम आता है। इस सीजन में भारत मे खेले गए मैचों में हर ओवर में औसतन 8.41 रन बने थे, लेकिन दुबई में यह औसत घटकर 7.54 हो गया। 
विज्ञापन

आईपीएल 2021 की सबसे मुश्किल पिचें

मैदान एक ओवर में औसत रन
शारजाह 7.04
चेन्नई 7.66
दुबई 7.71 
अबूधाबी 7.85 
अहमदाबाद 8.16
मुंबई  8.82 
दिल्ली 9.61
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें