धोनी के चेन्नई पहुंचने के बाद सीएसके के ऑफिशियल ट्विटर ने धोनी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, लायन डे एंट्री। सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथ के मुताबिक यूएई रवाना होने से पहले चेन्नई में कोई शिविर नहीं लगाया जाएगा।
आईपीएल को दूसरे सत्र का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात संघ में 19 सितंबर से शुरू होगा। इससे पहले कोरोना वायरस के बायो-बबल में एंट्री के चलते आईपीएल 2021 को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल के शेष सत्र का आयोजन यूएई में कराने का फैसला लिया। बीते साल 2021 में भी आईपीएल का सफल आयोजन यूएई की धरती पर किया जा चुका है।
आईपीएल के दूसरे सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 19 सिंतबर को खेला जाएगा। आईपीएल 2021 के टेबल पॉइंट की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स सात मैचों में 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार है। इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सत्र में सीएसके की टीम सिर्फ दो मैच हारी है। बीते साल की अपेक्षा इस वर्ष सीएसके ने आईपीएल में बेहतरीन शुरुआात की। अगर दूसरे सत्र में एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसकी की टीम ने यही प्रदर्शन जारी रखा तो उसे अंतिम चार में पहुंचने से कोई नहीं रोक पाएगा।