फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: क्या दीपक हुड्डा ने किया भ्रष्टाचार विरोधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन? बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट करेगी जांच

Wed, 22 Sep 2021 03:17 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट दीपक हुड्डा की इंस्टाग्राम पोस्ट की जांच करेगी। एसीयू इस बात का पता लगाएगी कि कहीं दीपक ने भ्रष्टाचार विरोधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन तो नहीं किया है। 
विज्ञापन
दीपक हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता। शब्बीर हुसैन शेखदाम खंडवाला की अध्यक्षता वाली भ्रष्टाचार निरोधक इकाई इस समय संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे आईपीएल पर कड़ी नजर रखे हुए है। मंगलवार (21 सितंबर) को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दुबई में मैच खेला गया। इस मुकाबले से पहले पंजाब के बल्लेबाज दीपक हुड्डा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसकी जांच भ्रष्टाचार निरोधक इकाई द्वारा की जाएगी। जांच के जरिए इस बात का पता लगाया जाएगा कि कहीं दीपक हुड्डा ने भ्रष्टाचार विरोधी दिशा- निर्देशों का उल्लंघन तो नहीं किया है। 

विज्ञापन


एसीयू करेगी जांच

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एंटी करप्शन यूनिट के एक अधिकारी ने कहा, जब इंस्टाग्राम पोस्ट टीम से छूट गई तो वह इस पर निश्चित रूप से गौर करेंगे, वह इस बात की जांच करेंगे कि क्या उनकी यह पोस्ट बीसीसीआई एसीयू द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का उल्लंघन करती है।   

मैच से पहले हु्ड्डा ने शेयर की थी पोस्ट

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज दीपक हु्ड्डा ने मंगलवार दोपहर दो बजे इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। जिसमें वह टीम का हेलमेट रखे नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, हम पंजाब किंग्स मुकाबले के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


गाइडलाइन फॉलो करना जरूरी

एसीयू अधिकारी से जब यह पूछा गया, क्या इस बारे में कोई चर्चा हुई है कि क्रिकेटरों को सोशल मीडिया संदेशों पर कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए, जो उन्हें प्रशंसकों और फॉलोअर्स से सीधे संदेशों पर मिलते हैं। इस सवाल के जवाब में एसीयू अधिकारी ने कहा, क्या करें और क्या न करें इस पर एक दिशानिर्देश है। संयुक्त अरब अमीरात में पिछले साल के आईपीएल से पहले पूर्व एसीयू प्रमुख अजीत सिंह ने कहा था कि उनकी टीम द्वारा सोशल मीडिया पर बातचीत की बारीकी से निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें