फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसोसिएट मेंबर्स: मंगोलिया-ताजिकिस्तान समेत स्विटजरलैंड बने आईसीसी के नए सदस्य, इन देशों को किया गया निलंबित

Sun, 18 Jul 2021 08:43 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मंगोलिया, ताजिकिस्तान और स्विटजरलैंड को एसोसिएट मेंबर्स के तौर पर शामिल कर  लिया है। अब आईसीसी में कुल 106 सदस्य हो गए हैं जिनमें 94 एसोसिएट्स हैं। बाकी देशों के पास आईसीसी की पूर्ण सदस्यता है। 

 
विज्ञापन
आईसीसी के नए सदस्य - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 18 जुलाई को अपने एसोसिएट देशों की संख्या में इजाफा किया। इस दौरान आईसीसी ने मंगोलिय, स्विटजरलैंड और ताजिकिस्तान को नए सद्स्य के तौर पर शामिल किया। क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी। इन तीन देशों के शामिल होने से अब आईसीसी के एसोसिएट्स देश की संख्या बढ़कर 94 हो गई है। वैसे आईसीसी के सभी सदस्य देशों की संख्या 106 है। 

विज्ञापन


जहां एक तरफ इन तीन नए देशों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सदस्यता दी वहीं दूसरी तरफ जांबिया और रूस को तगड़ा झटका भी लगा। इस बीच आईसीसी की सदस्यता के मानदंड का लगातार पालनल न करने की वजह से जांबिया की सदस्यता रद्द कर दी गई। इसके अवाला रूस को भी इन्हीं कारणों के चलते निलंबित कर दिया गया है।  


इस मौके पर ICC के महाप्रबंधक विलियम ग्लेनराइट ने नए प्रवेशकों का स्वागत करते हुए कहा, हम आईसीसी परिवार में तीन नए सदस्यों का स्वागत करते हैं, जो वैश्विक खेल की वृद्धि और क्षमता को प्रदर्शित करता है, तीनों देशों ने खेल को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता प्रदर्शित की, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के बीच, हम उनकी सहायता करने के लिए तत्पर हैं। 
विज्ञापन


आईसीसी के मुताबिक, मंगोलियाई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) जो 2007 में स्थापित किया गया था  2018 में खेल का आधिकारिक राष्ट्रीय प्रशासक बन गया। दिलचस्प बात यह है कि स्कूली क्रिकेट खेलने वाले सभी प्रतिभागियों में महिलाओं की संख्या 39% है। मंगोलिया क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष, बटुल्गा गोम्बो ने कहा, आईसीसी में शामिल होना मंगोलिया में क्रिकेट के लिए एक सुसंगत संरचना की स्थापना है। मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि यह नेक खेल यहां के युवाओं की मदद कर रहा है।

आईसीसी ने आगे कहा, क्रिकेट पहली बार 1817 में स्विट्जरलैंड में खेला गया था और क्रिकेट स्विट्जरलैंड  का 2014 में एक संघ के रूप में उद्घाटन किया गया। क्रिकेट स्विट्जरलैंड के अध्यक्ष अलेक्जेंडर मैके ने मुताबिक, आईसीसी के एसोसिएट सदस्य के रूप में स्वीकार किए जाने पर हम बेहद गर्व और उत्साहित हैं, यह स्विट्ज़रलैंड में क्रिकेट में शामिल सभी लोगों के लिए इनाम है।

आईसीसी के अनुसार, ताजिकिस्तान क्रिकेट महासंघ का गठन आधिकारिक तौर पर 2011 में हुआ। उनके पास चार संबद्ध सदस्य संघों में 22 पुरुष और 15 महिला टीमें हैं। इस अवसर पर ताजिकिस्तान क्रिकेट फेडरेशन के अध्यक्ष श्री नजीबुलोही रूजी ने कहा, तजाकिस्तान क्रिकेट महासंघ सभी सदस्यता आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद, ICC के एक एसोसिएट सदस्य के रूप में स्वीकार किए जाने पर प्रसन्न है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें