फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: जेमिमा रोड्रिगेज ने रचा इतिहास, टी-20 में यह कमाल करने वाली बनीं दुनिया की सबसे युवा खिलाड़ी

Thu, 07 Oct 2021 05:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोल्ड कोस्ट

सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाली दुनिया की सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं। 
विज्ञापन
जेमिमा रोड्रिगेज - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाली दुनिया की सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने 21 साल 32 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कीं। इससे पहले वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर ने 21 साल 111 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थीं। भारतीय पारी की 10वें ओवर में जेमिमा ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन का आंकड़ा छूने वाली जेमिमा चौथी भारतीय खिलाड़ी हैं। जेमिमा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दूसरी सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने 48 पारियों में यह कमाल किया है। वहीं, मिताली राज 40 पारियों में अपने 1000 पूरे किए थे।  

विज्ञापन


टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी

  • 2364- मिताली राज
  • 2266 - हरमनप्रीत कौर
  • 1918 - स्मृति मंधाना
  • 1025 - जेमिमा रोड्रिग्स
  • 875 - वेद कृष्णमूर्ति 


बारिश से धुला पहला टी-20
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच बारिश के कारण धुल गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 15.2 ओवर में चार विकेट पर 131 रन बना लिए थे। तभी बारिश आ गई और मैच को रोक दिया गया। इसके बाद लगातार बारिश होने की वजह से मैच को रद्द कर दिया गया। इस मैच में जेमिमा ने 36 गेंदों में सात चौके की मदद से 49 रन की पारी खेलीं।भारत की तरफ से इस मैच में रेणुका सिंह ने डेब्यू किया था जबकि यास्तिका भाटिया का भी यह पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें