फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 100 साल के हुए भारत के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर, सचिन ने वॉ के साथ मिलकर मनाया जश्न 

Sun, 26 Jan 2020 08:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर और स्टीव वॉ के साथ रायजी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत के सबसे उम्रदराज प्रथम श्रेणी क्रिकेटर वसंत रायजी ने शनिवार को अपनी जिंदगी का शतक पूरा किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज रायजी 100 साल के हो गए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने 1940 के दशक में 9 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे जिसमें 277 रन बनाए थे। उनका उच्चतम स्कोर 68 रन था। इतिहासकार रायजी तब 13 साल के थे जब भारत ने दक्षिण मुंबई के बॉम्बे जिमखाना में पहला टेस्ट मैच खेल था।

वह भारतीय क्रिकेट की संपूर्ण यात्रा के गवाह रहे हैं। वह बंबई (अब मुंबई) और बड़ौदा के लिए खेला करते थे। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हाल में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के साथ रायजी से मिलने के लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, 'आपको 100वें जन्मदिन की शुभकामनाएं श्री वसंत रायजी। स्टीव और मैंने आपके साथ बहुत अच्छा समय बिताया और अतीत की कुछ अद्भुत क्रिकेट कहानियां सुनी। हमारे प्यारे खेल के बारे में यादों का खजाना आगे तक पहुंचाने के लिए आपका आभार।'
 

रायजी ने लाला अमरनाथ, विजय मर्चेंट, सीके नायडू और विजय हजारे के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया है। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें