भारत ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदकर फाइनल में जगह बनाई जिसमें प्लेयर ऑफ द मैच तेज गेंदबाज रेणुसा सिंह ने चार ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट का शानदार स्पैल डाला।
भारतीय महिला टीम ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत खिताबी भिड़ंत में पाकिस्तान और मेजबान श्रीलंका के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता के सामने होगा। भारत ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदकर फाइनल में जगह बनाई जिसमें प्लेयर ऑफ द मैच तेज गेंदबाज रेणुसा सिंह ने चार ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट का शानदार स्पैल डाला। रेणुका ने बताया कि भारतीय टीम अभी तक महिला एशिया कप में निंरतर क्रिकेट खेल रही है और फाइनल में भी इसी लय को जारी रखते हुए रविवार को ट्रॉफी उठाना चाहेगी।
विज्ञापन
रेणुका ने तीन विकेट चटाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 विकेट भी पूरे किए जिससे वह बहुत खुश थीं। रेणुका ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, हम अच्छा और निरंतर क्रिकेट खेलना चाहते हैं जैसा हम अभी तक टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। उम्मीद है कि हम एशिया कप जीतने में कामयाब होंगे। यह मायने नहीं रखता कि हम फाइनल में किसके खिलाफ खेल रहे हैं। हमें सिर्फ अपने मजबूत पक्ष पर ध्यान लगाए रखने की जरूरत है। हमारी योजना एक बार में एक मैच पर ध्यान लगाना है।