फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय फैंस ने शोएब मलिक को कहा जीजा जी, सानिया ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Mon, 25 Oct 2021 06:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत और पाकिस्तान के मैच में भारतीय टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन कुछ भारतीय फैंस ने खुलकर इस मैच का आनंद लिया। ये फैंस मैच को दौरान शोएब मलिक को जीजा जी कहते नजर आए। 
विज्ञापन
शोएब मलिक को जीजा कहने पर सानिया मिर्जा ने प्रतिक्रिया दी है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान कुछ भारतीय फैंस शोएब मलिक को जीजा कहकर बुलाते नजर आए। इन फैंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शोएब की पत्नी सानिया मिर्जा ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यह वीडियो शेयर करते हुए हंसी और दिल वाला इमोजी लगाया है। इस मैच से पहले सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया था। उनका कहना था कि भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान सोशल मीडिया में काफी खराब माहौल होता है। हालांकि यह वीडियो सामने आने के बाद सानिया थोड़ा बेहतर महसूस कर रही होंगी। 
विज्ञापन


सानिया के अनुमान के उलट इस बार भारतीय फैंस ने शोएब मलिक के खिलाफ नफरत फैलाने की बजाय काफी प्यार भरा मैसेज दिया है और मैच के दौरान उनके साथ मजाक करते नजर आए। 

 

इस वीडियो को अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और क्रिकेट फैंस का मजाकिया अंदाज देखकर सभी बहुत खुश हैं। 
 
 
विज्ञापन

वर्ल्डकप में पाकिस्तान से पहली बार हारा भारत

टी-20 वर्ल्डकप में रविवार को भारतीय टीम पहली बार पाकिस्तान से हारी है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच पांच मैच हुए थे और सभी मैच भारत ने जीते थे। इसमें 2007 का वर्ल्डकप वाला मुकाबला भी शामिल है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी नहीं तोड़ पाए। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें