भारतीय कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि, विराट के करियर में एक ऐसा भी दौर आया था, जब वे पीठ दर्द से बहुत परेशान थे। हालांकि, टीम इंडिया के पूर्व फिटनेस कोच शंकर बासु ने उन्हें इस दर्द से छुटकारा पाने में मदद की थी। यह बात विराट कोहली ने खुद शंकर बासु की किताब '100, 200 प्रैक्टिकल एप्लीकेशन इन स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग' में कही है।
कोच के कहने पर इस तरह फिट हुए कोहली
विराट कोहली और शंकर बसु।
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने किताब में लिखा- 2014 में मैं पीठ दर्द से काफी परेशान था। ये ठीक होने का नाम नहीं ले रहा था। हर सुबह में मुझे इसे ठीक करने के लिए 45 मिनट कसरत करनी पड़ती थी। हालांकि, दर्द पूरी तरह ठीक नहीं होती थी और वह मैच के दौरान दोबारा फिर से जकड़ जाती। इसके बाद बासु सर ने मुझसे बात की। उन्होंने ने ही मुझे वजन उठाने के लिए प्रेरित किया था। इसकी बदौलत ही मैं दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो पाया।
शंकर बासु ने दिलाया था भरोसा
विराट कोहली और शंकर बसु।
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान ने लिखा- पहले मैं वजन उठाने के आइडिया को लेकर तैयार नहीं था, लेकिन बासु सर ने मुझसे भरोसा रखने कहा था। मुझे उनपर पूरा भरोसा था। शंकर बासु 2015 से 2019 तक टीम इंडिया के फिटनेस कोच रह चुके हैं और मौजूदा समय में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए यह भूमिका निभा रहे हैं।
वजन उठाने से कोहली को बेहतर परिणाम मिले
कोहली ने लिखा- मुझे श्रीलंका के खिलाफ 2015 में खेली गई सीरीज याद है। मैंने बासु सर से वजन उठाना सीखना शुरू कर दिया था। इसका परिणाम शानदार रहा था और मैं पूरी तरह फिट हो गया।