फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: 'बल्लेबाजों को स्पिन के खिलाफ...', श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

Wed, 07 Aug 2024 10:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका के 249 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 26.1 ओवर में मात्र 138 रन पर ढेर हो गया। श्रीलंकाई स्पिनरों ने एक बार फिर कहर बरपाया जिसमें दुनिथ वेलालागे ने 27 रन देकर पांच चटकाए, जबकि महेश तीक्ष्णा और जेफ्रे वांडरसे ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को तीसरे वनडे मैच में 110 रनों से हार मिली जिससे उसने श्रीलंका के खिलाफ 27 वर्षों में पहली बार वनडे सीरीज गंवाई। इस सीरीज के दौरान भारतीय बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ जूझते नजर आए। अब कप्तान रोहित शर्मा ने भी टीम की इस कमी पर अपनी राय रखी और बल्लेबाजों से स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ योजनाओं पर गंभीरता से विचार करने कहा। 
विज्ञापन

श्रीलंका के 249 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 26.1 ओवर में मात्र 138 रन पर ढेर हो गया। श्रीलंकाई स्पिनरों ने एक बार फिर कहर बरपाया जिसमें दुनिथ वेलालागे ने 27 रन देकर पांच चटकाए, जबकि महेश तीक्ष्णा और जेफ्रे वांडरसे ने दो-दो विकेट हासिल किए। भारत ने अंतिम बार श्रीलंका से 1997 में वनडे सीरीज गंवाई थी। 

'हमें गंभीरता से विचार करने की जरूरत'
स्पिन के खिलाफ भारत के संघर्ष के बारे में पूछे जाने पर रोहित ने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह चिंता का विषय है, लेकिन यह कुछ ऐसा है जिस पर हमें गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। हमारी व्यक्तिगत खेल योजनाएं और यह कुछ ऐसा है जिससे हम निश्चित रूप से इस सीरीज में दबाव में थे। सीरीज हारना दुनिया का अंत नहीं है लेकिन यह हमें काम करने के लिए बहुत कुछ देता है। ये खिलाड़ी लगातार पिछले कुछ वर्षों से बहुत अच्छा खेल रहे हैं। आप कुछ सीरीज हारेंगे। हमने सीरीज गंवा दी और मुझे लगता है कि हमें सकारात्मक पहलुओं के बजाय कई क्षेत्रों पर ध्यान देने की जरूरत है। हमें पीछे जाकर देखना होगा कि जब हम इस तरह की परिस्थितियों का सामना करेंगे तो हमें क्या करना होगा।
विज्ञापन

भारतीय कप्तान ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। रोहित ने कहा, हमने पूरी सीरीज में अच्छा क्रिकेट नहीं खेला और इसलिए हम यहां खड़े हैं। पूरी सीरीज में कुछ सकारात्मक चीजें भी रहीं। स्पिनरों ने किस तरह से गेंदबाजी की, बीच में कुछ बल्लेबाजों ने भी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें