फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: मिताली राज से छिना नंबर एक का ताज, कैरेबियाई कप्तान टेलर पहुंची शीर्ष पर

Tue, 13 Jul 2021 04:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

मिताली राज महिलाओं की एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान से लुढ़ककर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। मिताली को वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर ने पीछे छोड़ा है।  
 
विज्ञापन
मिताली राज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और स्टार खिलाड़ी मिताली राज को आईसीसी की नई रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। वह अब महिलाओं की एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान से लुढ़ककर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। मिताली को वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर ने पीछे छोड़ा है।  

विज्ञापन


स्टेफनी सिर्फ बल्लेबाजी रैंकिंग ही नहीं बल्कि ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में किए गए प्रदर्शन का इनाम मिला है। बल्लेबाजी में स्टेफनी को चार पायदान का फायदा हुआ है, जबकि ऑलराउंडर्स रैंकिग में उन्हें दो स्थान की बढ़त मिली है। इतना ही नहीं करैबियाई कप्तान को गेंदबाजी में भी तीन स्थान का फायदा हुआ है और वह अब यहां 16वें स्थान पर पहुंच गई हैं। 

भारत की दिग्गज और अनुभवी खिलाड़ी झूलन गोस्वामी गेंदबाजों तो दीप्ति शर्मा ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज हैं। वहीं बात करें टी-20 रैंकिंग की तो यहां बल्लेबाजी में भारत की युवा शेफाली वर्मा पर शीर्ष पर बरक़रार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें