फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: भाजपा के आठ विधायकों ने विधानसभा की समितियों से दिया इस्तीफा, सियासी हलचल तेज

Tue, 13 Jul 2021 04:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

इन विधायकों में मिहिर गोस्वामी, मनोज तिग्गा और कृष्णा कल्याणी जैसे दिग्गज नेता भी शामिल हैं। पार्टी के अनुसार यह इस्तीफा 9 जुलाई से ही प्रभावी माना गया है।
विज्ञापन
BJP Symbol - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को भाजपा के आठ विधायकों ने विधानसभा समितियों और स्थायी समितियों की अध्यक्षता से इस्तीफा दे दिया है। इन विधायकों में मिहिर गोस्वामी, मनोज टिग्गा और कृष्णा कल्याणी जैसे दिग्गज नेता भी शामिल हैं। पार्टी के अनुसार यह इस्तीफा 9 जुलाई से ही प्रभावी माना गया है। वहीं इसके बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है।

विज्ञापन


इस बीच भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम यहां राज्यपाल के पास अपना विरोध जताने आए थे। उन्होंने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस विधानसभा में पीएसी की अध्यक्षता को लेकर जिस तरह से राजनीति कर रही है, हम उसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल यहां भाजपा को वोट देने वाले 2.28 लाख लोगों को अलग-थलग करने की कोशिश कर रही है। अधिकारी ने कहा कि यह पहली बार था कि राज्य की परंपराओं को तोड़ा गया है।




दरअसल, मंगलवार को विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में विपक्षी विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोलकाता स्थित राजभवन में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएसी अध्यक्ष से संबंधित अनियमितताओं के संबंध में अभ्यावेदन भी प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें