भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रमेश पोवार को पूरा विश्वास है कि स्टार ओपनर स्मृति मंधाना भविष्य में टीम की कप्तान बनेंगी। पोवार ने स्मृति को एक लीडर बताते हुए उनका कप्तान के तौर पर समर्थन किया।

विज्ञापन
भारतीय कोच ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की समाप्ति पर कहा, 'हम उन्हें एक लीडर के तौर पर देख रहे हैं। वह किसी दिन जरूर नेतृत्व करेंगी।' हालांकि रमेश पोवार ने यह भी साफ़ कर दिया कि वह इस वक्त नेतृत्व में किसी भी तरह का बदलाव नहीं चाहते।
बाएं हाथ की 25 वर्षीय बैटर मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम की बाकी खिलाड़ियों की तुलना में ज्यादा प्रभावित किया। उन्होंने वनडे में 86 और 127 रन की पारी खेली जबकि पिंक बॉल टेस्ट में भी शतक जड़ा और उसके बाद आखिरी टी-20 में 52 रन बनाए।
विज्ञापन
पोवार ने टी-20 की उपकप्तान स्मृति की तारीफ करते हुए कहा, 'उसने कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया है। जिस तरह से उसने टेस्ट में खासकर दुधिया रौशनी में बल्लेबाजी की, वह शानदार था।