फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK T20: दुबई में टॉस की भूमिका रहेगी अहम, पढ़ें भारत-पाक मैच में क्या होगा पिच और मौसम का मिजाज

Sun, 24 Oct 2021 07:00 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की मेजबानी में यूएई और ओमान में कराए जा रहे वर्ल्ड कप में इस बार भारत और पाकिस्तान को एक ही इस इस ग्रुप में रखा गया है। दोनों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
 
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी टी20 विश्व कप मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर 12 स्टेज की शुरुआत हो चुकी है। भारत और पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में आज एक-दूसरे से भिड़ेंगी। दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में छठी बार टकराएंगी। दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीमों के बीच टी-20 का यह घमासान शाम 7:30 बजे से दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

विज्ञापन


भारत की मेजबानी में यूएई और ओमान में कराए जा रहे वर्ल्ड कप में इस बार भारत और पाकिस्तान को एक ही इस इस ग्रुप में रखा गया है। दोनों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे आइए जानते हैं दुबई के मौसम और पिच के बारे में।

मौसम का हाल

अक्तूबर के महीने में दुबई में मौसम ज्यादा गर्म नही होता है। ऐसे में भारत-पाक के मैच के दौरान रविवार को भी वैसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। इस दिन  दुबई में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने वाला है। मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई आशंका नहीं है। लेकिन रात के मैच में ओस बड़ा फैक्टर रहेगा।

पिच रिपोर्ट

दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्ड कप से ठीक पहले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के कुछ मैच इस मैदान पर भी खेले गए थे। लीग का फाइनल भी यहीं हुआ था। उस दौरान दुबई की पिच थोड़ी धीमी रही थी। टीम इंडिया ने अपने दोनों अभ्यास मैच भी इसी मैदान पर खेले और तब भी पिच में कुछ खास बदलाव नहीं दिखा। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों ने यहां जबरदस्त प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। 

टॉस की भूमिका अहम

इस मैदान पर अब तक 61 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 34 जबकि बाद में वाली टीम ने 26 मैच जीते हैं। आईपीएल 2021 के दौरान भी यहां 13 मैच खेले गए थे, जिसमें रन चेज करने वाली टीम ने सबसे ज्यादा 9 मैच जीते, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम सिर्फ 4 मुकाबलों में ही सफलता हासिल कर सकी।

मौजूदा समय में यहां ओस की भूमिका ज्यादा रहने वाली है, जो अभ्यास मैच और आईपीएल में भी देखने को मिला। ओस के कारण यहां रन चेज करना थोड़ा आसान हो जाता है। ऐसे में यहां दोनों टीमें यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी।

टॉस क्यों होगा अहम?

भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे और टी-20 विश्व कप को मिलाकर कुल 12 मुकाबले हुए हैं। इसमें से भारत ने आठ बार टॉस जीता है। सात बार टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच जीते हैं। 2007 विश्व कप में ग्रुप राउंड के दौरान जो भारत-पाकिस्तान मैच टाई छूट था, उसमें भी टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी।

दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक स्कोर-
भारत: 192/5 (अहमदाबाद, 2012)
 
दोनों टीमों के बीच न्यूनतम स्कोर-
पाकिस्तान: 83/10 (एशिया कप 2016, ढाका)
विज्ञापन

दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के कुछ आंकड़े

  • कुल मैच: 61
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम जीती: 34
  • लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम जीती: 26
  • पहली पारी में औसतन स्कोर: 144
  • दूसरी पारी में औसतन स्कोर: 122
  • इस मैदान पर सर्वाधिका स्कोर: 211/6 (20 ओवर), आयरलैंड खिलाफ स्कॉटलैंड
  • इस मैदान पर न्यूनतम स्कोर: 71/10 (13.2 ओवर), आयरलैंड खिलाफ अफगानिस्तान
  • लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए सर्वाधिका स्कोर: 183/5 (19.4 ओवर), अफगानिस्तान खिलाफ यूएई
  • सबसे कम रनों का लक्ष्य जिसे टीम ने बचाया: 134/7 (20 ओवर), ओमान खिलाफ हांगकांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें