फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने दिखाया दम: ओवल टेस्ट में कप्तान कोहली, बुमराह और शार्दुल ने रचा इतिहास, जानिए मैच में बने कितने रिकॉर्ड

Mon, 06 Sep 2021 10:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। ओवल में खेले गए सीरीज के चौथे मैच में सिर्फ टीम इंडिया ने ही नहीं, बल्कि भारतीय खिलाडियों ने भी इतिहास रचा। मैच में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
विज्ञापन
भारत की ओवल में शानदार जीत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट 157 रन से जीत लिया है। पहली पारी में 200 से कम रन पर ऑलआउट होने के बाद टीम इंडिया ने न सिर्फ मैच में वापसी की, बल्कि उसे जीतकर सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त भी बना ली। मैच में टीम इंडिया ने तो इतिहास रचा ही, टीम के खिलाड़ियों ने भी कई रिकॉर्ड बनाए। कप्तान विराट कोहली, शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया। आइए जानते हैं मैच में किस खिलाड़ी के नाम कौन सा रिकॉर्ड दर्ज हुआ...
विज्ञापन
Trending Videos

1. 50 साल बाद ओवल में भारत जीता

भारत ने ओवल में 50 साल बाद टेस्ट मैच जीता है। इससे पहले भारत ने 1971 में यहां इंग्लैंड को हराया था। इस मैच में भी भारत ने टॉस हारने के बावजूद जीत दर्ज की थी। यहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकतर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 355 रन बनाए। भारत अपनी पहली पारी में 284 रन ही बना पाया। दूसरी पारी में भागवत चंदशेखर के 38 रन देकर छह विकेट ने मैच में भारत की वापसी कराई और इंग्लैंड को 101 रनों पर ही रोक दिया। इस तरह भारत को जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने छह विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

2. बुमराह सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने

मैच में जसप्रीत बुमराह के नाम भी एक कीर्तिमान दर्ज हुआ। बुमराह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने महान भारतीय ऑलराउंडर और विश्वकप विजेता कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा। बुमराह ने इस कीर्तिमान तक पहुंचने के लिए कपिल देव से एक मैच कम यानी 24 मैच खेले। इसके अलावा इरफान पठान ने 28, मोहम्मद शमी ने 29, जवागल श्रीनाथ ने 30 और इशांत शर्मा ने 33 मैच में 100 विकेट झटके थे।

3. 'सेना' देशों में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तान बने विराट

ओवल में मैच जीतने के साथ ही भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया। अब वे सेना देशों यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले एशियाई कप्तान बन गए हैं। विराट ने इन देशों में कुल छह टेस्ट जीते हैं। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद और वसीम अकरम ने चार-चार मैच जीते थे। इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 'सेना' देशों में सिर्फ तीन टेस्ट ही जीत पाए थे।

4. लॉर्ड शार्दुल ने भी बनाया रिकॉर्ड

मैच में भारत के ट्रम्प कार्ड साबित हुए शार्दुल ठाकुर ने भी अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने नंबर-आठ पर बल्लेबाजी करते हुए दोनों पारियों में फिफ्टी लगाई। ऐसा करने वाले वे दुनिया के छठवें बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में भारत के हरभजन सिंह और ऋद्धिमान साहा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इस मैच में शार्दुल ने टेस्ट क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया। शार्दुल ने ओवल टेस्ट की पहली पारी में 31 गेंद में अर्धशतक जड़ा। भारत की ओर से टेस्ट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड कपिल देव के नाम है। उन्होंने 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ 30 बॉल पर अर्धशतक जड़ा था।

5. ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड में दो-दो टेस्ट जीतने वाले विराट एकमात्र कप्तान

कप्तान कोहली ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में दो-दो टेस्ट जीतने वाले एकमात्र कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कंगारू देश में दो टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम की थी। वहीं, इंग्लैंड में खेली जा रही मौजूदा सीरीज में भी विराट दो टेस्ट जीत चुके हैं। 

6. विराट के नाम सबसे तेज 23 हजार रन

कप्तान विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 23000 रन (पारी के आधार पर) बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। इस मामले में विराट ने टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों को काफी पीछे छोड़ दिया। बता दें कि द ओवल टेस्ट के पहले दिन विराट ने यह खास उपलब्धि हासिल की। इसके साथ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह कमाल करने वाले तीसरे व कुल सातवें क्रिकेटर बन गए। विराट ने 490 पारियों में यह कमाल किया है। इससे पहले सचिन ने 522 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

7. विदेश में तीसरी बार पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से कम रन बनाकर जीते

भारत ने विदेश में तीसरी बार पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से कम स्कोर बनाकर मैच अपने नाम किया है। ओवल टेस्ट में भारतीय खिलाड़ी पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 पर ढेर हो गए थे। इसके बावजूद टीम इंडिया ने 157 रन से जीत दर्ज की। इससे पहले भारत 2006 में किंग्सटन में वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 200 रन ही बना पाया था। यह मैच भारत ने 49 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद 2018 में वांडरर्स में भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 187 रन पर ऑलआउट हो गया था, लेकिन मैच 63 रन से जीतने में कामयाब रहा था। 
विज्ञापन

8. कप्तानी के मामले में विराट के नाम दो और उपलब्धि

विदेश में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में विराट पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम विदेशी सरजमीं पर 15 जीत दर्ज हैं। इस मामले में क्लाइव लॉयड 23, ग्रीम स्मिथ 22, रिकी पोंटिंग 18 और स्टीव वॉ 16 जीत के साथ टॉप-चार में हैं।
इसके अलावा ओवरऑल टेस्ट जीत के मामले में भी कोहली चौथे स्थान पर आ गए हैं। उनके नाम 38 टेस्ट जीत दर्ज हैं। इस मामले में ग्रीम स्मिथ के नाम सबसे ज्यादा 53 टेस्ट जीत हैं। इसके बाद रिकी पोंटिंग के नाम 48 और स्टीव वॉ के नाम 41 टेस्ट जीत दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें