फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

चुभते आंकड़े: 11 में से नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए, 22 महीने में 50 पारियां खेलकर भी कोहली का शतक नहीं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: कीर्तिवर्धन मिश्रा Updated Thu, 26 Aug 2021 07:50 AM IST

सार

विराट कोहली का आखिरी शतक नवंबर 2019 में आया था, जबकि चेतेश्वर पुजारा की आखिरी सेंचुरी जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार खराब रहा है विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिछले 21 महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं। इस दौरान वे टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में 50 पारियां खेल चुके हैं। हालांकि, उनके बल्ले से एक शतक का निकलना अभी बाकी है। कोहली का आखिरी शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच के दौरान आया था, तब उन्होंने 136 रन की पारी खेली थी। 


अब तक कोहली अपने करियर में 70 शतक लगा चुके हैं। इनमें 27 शतक उन्होंने टेस्ट में, जबकि 43 शतक उन्होंने वनडे में लगाए हैं। लेकिन पिछली 50 पारियों में वे शतक लगाने में नाकाम रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 50 पारियों में 1772 रन बनाए हैं। अपनी पिछली चार पारियों में वे 69 रन बनाने में सफल रहे हैं। 


जनवरी 2019 से पुजारा के बल्ले से नहीं निकला शतक

उधर बीती कुछ पारियों से टीम इंडिया की दूसरी दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा का बल्ला भी शांत है। पुजारा ने पिछली 11 पारियों से अर्धशतक भी नहीं लगाया है, जबकि 3 जनवरी 2019 से उनके बल्ले से एक शतक भी नहीं निकला है। इस दौरान वो कुल 35 पारियां खेल चुके हैं। आंकड़ों की मानें तो 2021 में कम से कम 5 पारी खेलने वाले तीसरे नंबर के बल्लेबाजों में चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड बाकी टीमों के खिलाड़ियों से काफी खराब है। 


इस लिस्ट में सबसे ऊपर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं, जिनका औसत 88.25 का है, जबकि दूसरा नंबर अजहर अली का है, जिनका औसत 43.20 के करीब है। तीसरे नंबर दक्षिण अफ्रीका के रैसी वान डर डुसेन (औसत: 39.20), चौथे पर बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शांतो (38.66), पांचवें पर श्रीलंका के ओशादा फर्नांडो (35.50), छठे पर वेस्टइंडीज के एनक्रुमाह बोन्नर (32.66) और सातवें और आखिरी स्थान पर चेतेश्वर पुजारा हैं, जिनका औसत महज 27.18 का रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next