फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: हेडिंग्ले में इंग्लैंड को हराने उतरेगा भारत, कब-कहां और कैसे देखें तीसरे टेस्ट की LIVE स्ट्रीमिंग

Tue, 24 Aug 2021 12:42 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ल में खेला जाएगा।  मौजूदा सीरीज में भारत लॉर्ड्स टेस्ट जीतकर 1-0 से आगे है। ऐसे में इंग्लिश टीम पर सीरीज में वापसी करने का ज्यादा दबाव होगा। 
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जाएगा। इंग्लिश टीम के नजरिए से अगर देखा जाए तो यह मुकाबला उसके लिए काफी अहम है। मौजूदा टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम भारत के मुकाबले 0-1 से पीछे है। दोनों टीमों के दरम्यान सीरीज का पहला मुकाबला नॉटिंघम में खेला गया जो ड्रॉ रहा था। उसके बाद ऐतिहासिक लॉर्ड्स पर खेले गए टेस्ट में भारत ने मेजबानों को 151 रनों हराया। जहां तीसरे मैच में इंग्लैंड का इरादा सीरीज में वापसी करने का होगा वहीं भारत इस मुकाबले को जीतकर अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस भी काफी उत्साहित हैं। आइए आपको बताते हैं कि दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले तीसरे मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। 

विज्ञापन

कब होगा मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त से खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच? 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। 

कितने बजे से खेला जाएगा दोनों टीमों के बीच मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार 3.30 बजे शुरू होगा। मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले 3 बजे टॉस होगा। 

किस चैनल पर होगा भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे मैच का लाइव प्रसारण?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। क्रिकेट फैंस लाइव मैच के प्रसारण का आनंद हिंदी और अंग्रेजी में ले सकते हैं। 
विज्ञापन

ऐसे देखें ऑनलाइन एक्शन

डिजिटल माध्यम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखने को मिलेगी। इसके अलाव लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें