पाकिस्तान पर ऑस्ट्रेलिया की जीत से टीम इंडिया को हुआ फायदा
- फोटो : सोशल मीडिया
पर्थ टेस्ट शुरू होने से पहले पाकिस्तान का पॉइंट पर्सेंट 100 था। अब पहले टेस्ट में ही हार के बाद उनका पॉइंट पर्सेंटेज 66.67 पर लुढ़क गया है। इस दौरान पाकिस्तानी टीम ने दो सीरीज में तीन टेस्ट खेले हैं। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट में उन्हें जीत मिली थी। वहीं, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलआफ हार मिली है। दो जीत और एक हार के साथ टीम के पास 24 अंक हैं। वहीं, भारतीय टीम ने अब दो टेस्ट मैच (वेस्टइंडीज) खेले हैं। एक में टीम इंडिया को जीत मिली है और एक ड्रॉ रहा है। ऐसे में भारतीय टीम के नाम कोई हार नहीं है। 16 अंक और 66.67 पॉइंट पर्सेंटेज लेकर टीम इंडिया शीर्ष पर है।
जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड का पॉइंट पर्सेंट 50 है और वह तीसरे स्थान पर है। वहीं, बांग्लादेश की टीम 50 पॉइंट पर्सेंट लेकर ही चौथे स्थान पर है। 41.67 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ ऑस्ट्रेलिया पांचवें और 16.67 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ वेस्टइंडीज छठे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने इस चक्र में अब तक बाकी टीमों की तुलना में सबसे ज्यादा छह टेस्ट खेले हैं। तीन में उन्हें जीत मिली, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा।
एक मैच ड्रॉ रहा, जिसकी वजह से उनके 30 अंक हैं। वहीं, इंग्लैंड 15 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ सातवें स्थान पर है। इंग्लैंड ने इस चक्र में पांच टेस्ट खेले हैं। दो में उन्हें जीत और दो में हार मिली। एक टेस्ट ड्रॉ रहा। इंग्लैंड के नौ अंक हैं। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर है। दोनों का पॉइंट पर्सेंटेज शून्य है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट में डिफेंडिंग चैंपियंस हैं। उन्होंने इसी साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया को शिकस्त दी थी। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाएगा, जो कि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच भी होगा। वहीं, भारतीय टीम 26 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 360 रन से हरा दिया है। रविवार को टेस्ट का चौथा दिन था और कंगारुओं ने चौथे दिन ही पाकिस्तान को समेट दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान को 450 रन का लक्ष्य दिया था। हालांकि, इसके बाद जवाब में पाकिस्तानी टीम 89 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 487 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 271 रन पर सिमट गई थी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम को 216 रन की बढ़त मिली थी।
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 233 रन बनाकर घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर कंगारुओं के पास 216 रन की बढ़त थी। ऐसे में दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 449 रन की हो गई। कंगारुओं ने पाकिस्तान को फॉलोऑन नहीं दिया और खुद ही दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने का फैसला किया और इसका उन्हें फायदा भी मिला।