फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today News: 'चिंता की बात नहीं', केरल में कोरोना का नया सब-वैरिएंट मिलने पर जानिए क्या बोलीं स्वास्थ्य मंत्री

Sun, 17 Dec 2023 02:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 'केरल का हेल्थ सिस्टम अच्छा है और हम जीनोमिक सिक्वेंसिंग से इसका पता लगा सकते हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं लेकिन हमें अलर्ट भी रहना होगा।' 
विज्ञापन
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में कोरोना का नया सब-वैरिएंट मिलने पर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। नए सब वैरिएंट जेएन.1 का पता चला है। दो या तीन महीने पहले भी जब सिंगापुर एयरपोर्ट पर भारतीयों की कोरोना जांच की गई थी, उस समय भी यह भारतीयों में पाया गया था। देश के अन्य हिस्सों में भी इसके मामले मिले हैं। केरल का हेल्थ सिस्टम अच्छा है और हम जीनोमिक सिक्वेंसिंग से इसका पता लगा सकते हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं लेकिन हमें अलर्ट भी रहना होगा।  
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में समुद्र में डूबा छात्र

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक छात्र समुद्र में नहाते हुए डूब गया। पुलिस द्वारा छात्र को ढूंढने की कोशिश जारी है। घटना मछलीपतनम में गोलापालेम बीच की है। जहां कुछ छात्र नहाने पहुंचे थे और इसी दौरान एक छात्र तेज लहर में बह गया। 
 

कर्नाटक में पकड़ा गया 286 ग्राम सोना

कर्नाटक के मंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक यात्री से 286 ग्राम सोना बरामद किया है। जब्त सोने की कीमत करीब 17,73,200 रुपये आंकी गई है। दरअसल दुबई से मंगलुरू आए यात्री के पास से यह सोना बरामद हुआ। 

महाराष्ट्र में सीएम शिंदे ने की सफाई

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को घाटकोपर के अमृत नगर इलाके में एक सफाई कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम ने पानी से सड़कों को साफ किया और लोगों को सफाई के प्रति जागरुक किया। इस सफाई अभियान को लेकर सीएम शिंदे ने कहा कि 'इस अभियान में ना सिर्फ निगमकर्मी शामिल हुए बल्कि स्कूली बच्चे और एनजीओ ने भी हिस्सा लिया। इसमें जनता की सहभागिता है, इसलिए यह क्रांतिकारी अभियान रहेगा। इस अभियान का उद्देश्य मुंबई को सुंदर, साफ और प्रदूषण मुक्त करना है।'   
 

'सरकार को जिम्मेदारों को सजा देनी चाहिए'

तमिलनाडु के एनोरे इलाके में समुद्र में तेल बिखर गया है। इस पर मक्कल निधि मयम पार्टी के अध्यक्ष कमल हासन ने इलाके का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 'कोर्ट ने कहा है कि यह तेल 17 दिसंबर से पहले साफ होना चाहिए लेकिन आज 17 दिसंबर है और यह अगले 17 दिनों तक भी साफ नहीं होगा। यहां पर इसे साफ करने के लिए कोई तकनीशियन या उपकरण मौजूद ही नहीं हैं। सरकार को इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सजा देनी चाहिए।'

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी से मिले पूर्व आरबीआई गवर्नर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने रविवार को हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। 
 

कर्नाटक सीएम ने कोरोना के मामले बढ़ने पर जताई चिंता

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने केरल में कोरोना के मामले बढ़ने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले बढ़ना केरल के लिए चिंता का विषय है। मैंने कल केरल की स्वास्थ्य मंत्री से बात की थी, जिसमें मैंने उन्हें विशेषज्ञों के साथ बैठक करने की सलाह दी थी। सरकार को सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

आरएसस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक जागरूकता एक सतत प्रक्रिया: मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि सामाजिक जागरूकता एक सतत प्रक्रिया है, जो परिस्थितियों के हिसाब बदलती रहती है। लोकमान्य तिलक स्मारक मंदिर के शताब्दी वर्ष का शुभारंभ करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि जैसे-जैसे समाज विकसित हो रहा है, संवाद जारी रखना बहुत जरूरी हो गया है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता की आवश्यकता पर काफी चर्चा हुई और इस पर काम किया गया। लोकमान्य तिलक ने जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तिलक की यह घोषणा कि 'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और 'मैं इसे लेकर रहूंगा' समाज को यह बताने का माध्यम था कि संघर्ष से भागो मत, हार मत मानो और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए काम करो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें