फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duleep Trohpy: आकाश दीप ने टेस्ट प्रारूप में अपनी सफलता का श्रेय इस भारतीय गेंदबाज को दिया, जमकर की सराहना

Sun, 08 Sep 2024 08:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

आकाश दीप ने इंडिया ए के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 60 रन देकर चार विकेट, जबकि दूसरी पारी में 56 रन देकर पांच विकेट चटकाए। आकाश के शानदार प्रदर्शन के बावजूद इंडिया ए को इंडिया बी से 76 रन से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
आकाश दीप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के तेज गेंदबाद आकाश दीप ने दलीप ट्रॉफी के पहले दौर के मैच में शानदार प्रदर्शन किया। इंडिया ए और इंडिया बी के बीच खेले गए मैच में आकाश दीप ने कुल नौ विकेट झटके। उन्होंने लाल गेंद के प्रारूप में अपनी सफलता का श्रेय भारतीय टीम के साथी मोहम्मद शमी को दिया। आकाश ने इस बात पर जोर दिया कि उनका प्रदर्शन निरंतर सुधार की आवश्यकता की याद दिलाता है।
विज्ञापन

आकाश दीप ने इंडिया ए के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 60 रन देकर चार विकेट, जबकि दूसरी पारी में 56 रन देकर पांच विकेट चटकाए। आकाश के शानदार प्रदर्शन के बावजूद इंडिया ए को इंडिया बी से 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। 

आकाश के काम आई शमी की सलाह 
आकाश ने खुलासा करते हुए बताया कि किस तरह शमी के मार्गदर्शन ने उनकी गेंदबाजी तकनीक में सुधार लाने में मदद की। आकाश ने मैच के बाद कहा, 'मैं शमी से सलाह लेता हूं क्योंकि हमारी गेंदबाजी काफी हद तक एक जैसी हैं। मैंने उनसे पूछा कि राउंड द विकेट गेंदबाजी करते समय बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए गेंद कैसे बाहर की तरफ निकाले। जिस पर उन्होंने मुझसे इसके लिए अधिक प्रयास न करने के लिए कहा क्योंकि यह स्वाभाविक रूप से होगा।' शमी की सलाह आकाश के काम आई और इस 27 साल के खिलाड़ी ने दलीप ट्रॉफी के शुरुआती मैच में शानदार नियंत्रण के साथ इन स्विंग और आउट स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। 

आकाश का मानना है कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी से टीम की रणनीति बेहतर हो सकती थी। उन्होंने कहा, हम गेंदबाजों ने सही रणनीति नहीं बनाई। हमें चीजों को कठिन बनाए रखना था। हमारी रणनीति थी कि हमें चायकाल तक खेलना है क्योंकि अंतिम सत्र कठिन हो सकता था। लेकिन हमने जल्दबादी में कुछ गलत शॉट खेले जिससे हम पर दबाव बन गया। 

भविष्य के बारे में नहीं सोच रहे आकाश 
भारत को इस सत्र में 10 टेस्ट खेलने हैं और दलीप ट्रॉफी में आकाश के इस प्रदर्शन ने निश्चित रूप से उन्हें जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के बाद तीसरे तेज गेंदबाज के लिए मजबूत विकल्प के लिए रखा है। आकाश हालांकि भविष्य के बारे में ज्यादा सोचे बिना मौजूदा समय पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं जो भी मैच खेलता हूं उसे मैं अपना आखिरी मैच मानता हूं। मैं बहुत दूर तक नहीं सोचता। मेरे सिर्फ वर्तमान के बारे में सोचता हूं। 
विज्ञापन

इस साल की शुरुआत में रांची में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले आकाश ने काफी अंतराल के बाद लाल गेंद के प्रारूप में वापसी की है। बंगाल के इस खिलाड़ी ने कहा कि वह सत्र के लिए अपने तरीके से तैयारी कर रहे थे। आकाश दीप ने कहा, रांची में भारत के लिए पदार्पण और आईपीएल के बाद मैंने कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला। इतने लंबे अंतराल के बाद एक तेज गेंदबाज के रूप में मैच खेलना कठिन है, लेकिन मैं पिछले महीने से अभ्यास कर रहा हूं। हम अभ्यास मैचों को वास्तविक मैच के रूप में खेल रहे थे। इसलिए, हमारी मानसिकता अपनी मांसपेशियों को उस तरह की गेंदबाजी के लिए अभ्यस्त करने की थी और इससे मुझे बहुत मदद मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें