फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: भारत आईसीसी रैंकिंग में तीनों फॉर्मेट में नंबर एक; 18 खिलाड़ी टॉप 10 में, इनमें पांच शीर्ष पर

Wed, 06 Dec 2023 05:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में तीनों फॉर्मेट में शीर्ष पर बनी हुई है। वहीं, भारत के पांच खिलाड़ी अलग-अलग व्यक्तिगत रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। हाल ही में रवि बिश्नोई टी20 में शीर्ष गेंदबाज बने हैं।
विज्ञापन
आईसीसी रैंकिंग में भारत के शीर्ष खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम भले ही एक दशक से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन सभी क्रिकेट पंडितों का मानना है कि डेढ़ महीने तक चले इस टूर्नामेंट में फाइनल को छोड़कर हर मुकाबले में टीम इंडिया चैंपियन की तरह खेली। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी रैंकिंग में भी दिख रहा है। आईसीसी की 12 अलग-अलग रैंकिंग में भारतीय टीम या भारतीय खिलाड़ियों ने आठ रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। 
विज्ञापन


भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट में आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई है। वहीं, भारत के पांच खिलाड़ी आईसीसी की अलग-अलग रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। 

टी20 रैंकिंग
टी20 में भारतीय टीम 16,137 अंक के साथ शीर्ष पर बनी हुई है, जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के पास 11,133 अंक हैं। वहीं, भारत के सूर्यकुमार यादव टी20 में नंबर एक बल्लेबाज हैं और रवि बिश्नोई गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। बल्लेबाजों में ऋतुराज गायकवाड़ भी सातवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक पांड्या तीसरे स्थान पर हैं।

वनडे रैंकिंग
वनडे में भारतीय टीम 6,640 अंक के साथ शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के पास 4,926 अंक हैं। ऐसे में यहां भी भारत का लंबे समय तक शीर्ष में रहना तय है। खिलाड़ियों की बात करें को बल्लेबाजों में शुभमन गिल शीर्ष पर हैं। विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं। गेंदबाजों में मोहम्मह सिराज तीसरे, जसप्रीत बुमराह चौथे, कुलदीप यादव छठे और मोहम्मद शमी 10वें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में रवींद्र जडेजा 10वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन


टेस्ट रैंकिंग
टेस्ट में भी भारतीय टीम शीर्ष पर बनी हुई है। भारत के पास 3,434 अंक हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 3,534 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों की रेटिंग 118 है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत की तुलना में एक मैच ज्यादा खेला है। इस वजह से यह टीम दूसरे स्थान पर है। अब ऑस्ट्रेलिया के पास पाकिस्तान को हराकर शीर्ष पर आने का मौका रहेगा। वहीं, भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे में अच्छा प्रदर्शन करना मुश्किल होगा। खिलाड़ियों की बात करें तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजों की रैंकिंग में 10वें नंबर पर हैं। गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन शीर्ष पर बने हुए हैं। रवींद्र जडेजा तीसरे स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में रवींद्र जडेजा पहले और रविचंद्रन अश्विन दूसरे स्थान पर हैं। अक्षर पटेल भी पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। 

कुल मिलाकर भारत के 18 खिलाड़ी आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष 10 में बने हुए हैं। इनमें से पांच खिलाड़ी शीर्ष स्थान पर हैं। वहीं, भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट में शीर्ष पर बनी हुई है।
विज्ञापन


आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद हैं ये खिलाड़ी
सूर्यकुमार यादव-
टी20, बल्लेबाज
रवि बिश्नोई- टी20, गेंदबाज
शुभमन गिल- वनडे, बल्लेबाज
रविचंद्रन अश्विन- टेस्ट, गेंदबाज
रवींद्र जडेजा- टेस्ट, ऑलराउंडर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें