फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: टी20 में पहला अर्धशतक जड़ने वाले चौथे युवा भारतीय बने नीतीश, स्पिनरों के खिलाफ बनाए इतने रन

Wed, 09 Oct 2024 09:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीतीश और रिंकू ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी हुई। नीतीश हालांकि, 34 गेंदों पर चार चौकों और सात छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
नीतीश रेड्डी - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बल्लेबाज नीतीश रेड्डी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अर्धशतक जड़ा। ग्वालियर में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले से टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले नीतीश ने अपने दूसरे ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया। नीतीश ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और भारत को मुश्किल हालात से उबारा। 
विज्ञापन

नीतीश को पहले मैच में भी बल्लेबाजी का मौका मिला था, लेकिन सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने आक्रमक बल्लेबाजी कर मैच समाप्त कर दिया था। बांग्लादेश ने उस मैच में कम स्कोर बनाया था जिसे भारत ने आसानी से हासिल कर लिया था। नीतीश हालांकि, दूसरे मैच में कप्तान के भरोसे पर खरा उतरे और उन्होंने उस समय शानदार प्रदर्शन किया जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। नीतीश और रिंकू ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी हुई। नीतीश हालांकि, 34 गेंदों पर चार चौकों और सात छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। 

रोहित-पंत जैसे बल्लेबाजों की सूची में शामिल हुए नीतीश
नीतीश इसके साथ ही रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। नीतीश ने 21 साल 136 दिन की उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय में अर्धशतक जड़ा और वह भारत के लिए खेल के सबसे छोटे प्रारूप में मेडन पचासा जड़ने वाले चौथे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के लिए टी20 में सबसे कम उम्र में पहला अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है जिन्होंने 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 साल 143 दिन की उम्र में पचासा जड़ा था। इस सूची में तिलक वर्मा दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 साल 271 दिन की उम्र में अपना पहला अर्धशतक जड़ा था। वहीं, ऋषभ पंत ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 साल 38 दिन की उम्र में भारत के लिए टी20 का अपना पहला पचासा जड़ा था। 

स्पिनरों के लिए एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बने नीतीश 
नीतीश ने 74 रनों की अपनी पारी में 53 रन सिर्फ स्पिनरों के खिलाफ बनाए। वह टी20 में एक पारी में स्पिनरों के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में स्पिनरों के खिलाफ किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है जिन्होंने इसी साल जिम्बाब्वे के खिलाफ स्पिनरों के विरुद्ध 65 रन बनाए थे।
विज्ञापन

भारत ने बांग्लादेश को दिया 222 रनों का लक्ष्य
भारतीय टीम ने बांग्लादेश के सामने 222 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए नीतीश रेड्डी और रिंकू सिंह ने शानदार अर्धशतक जड़े जिसकी मदद से टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 221 रन बनाए। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पावरप्ले में ही भारत को तीन झटके देकर टीम को मुश्किल में डाल दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें